
MS Dhoni Viral Video: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन आज भी उनके बेशुमार फैंस हैं। ये धोनी की सरलता ही हैं, जो कभी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। इसी को लेकर एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि धोनी को उनके एक फैन ने अपने बर्थडे पर अपने घर बुलाया था। धोनी ने अपने इस फैन को नाराज नहीं करते हुए उसका दिन बना दिया। धोनी उसके घर पहुंचे और केक कटवाकर उसे जिंदगीभर की खुशनुमा यादें दे दीं। सोशल मीडिया पर धोनी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एमएस धोनी अपने फैन के ठीक पीछे खड़े नजर आ रहे हैं और केट काटते समय हैप्पी बर्थडे टू यू भी बोल रहे हैं। इसके बाद माही फैन को केक खिलाकर उसे दोनों हाथ से पकड़ लिया और कहा कि केक लगाओ। इस पर फैन समेत मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। धोनी का ये वीडियो देख हर कोई उनके सरल स्वभाव की तारीफ कर रहा है।
'सबसे बड़ा गिफ्ट देकर दिन बना दिया'
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देख अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ये एमएस धोनी ही कर सकते हैं, क्योंकि वह जमीन से जुड़े शख्स हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि धोनी अपने फैन को सबसे बड़ा गिफ्ट देकर उसका दिन बना दिया। वहीं एक अन्य ने लिखा कि माही का ये फैन इस वक्त दुनिया का सबसे खुशकिस्मत शख्स है।
यह भी पढ़ें : आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का ऐलान, भारतीय फैंस को कतई पसंद नहीं आएगा नाम
आईपीएल 2024 में फिर मैदान पर दिखेंगे धोनी
बता दें कि एमएस धोनी ने 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब वह सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पिछली बार पांचवीं ट्रॉफी जीती थी। धोनी पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रोहित शर्मा के बाद दूसरे कप्तान हैं। 42 वर्षीय धोनी आईपीएल 2024 में भी सीएसके के लिए खेलते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा 'मोटे' तो विराट कोहली..., भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
Published on:
11 Dec 2023 04:18 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
