1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MS Dhoni ने क्रिकेट में बनाया है ये अनोखा रिकॉर्ड, क्या आप जानते हैं ?

भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने बहुत से रिकॉर्ड बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत को आईसीसी की तीनों ट्रॉफी में चैंपियन बनाया है। बता दें कि धोनी की कप्तानी में ही भारत 28 साल बाद क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था।

2 min read
Google source verification
Ms dhoni

Ms dhoni


MS Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम है। क्रिकेट की किताब में जब भी फिनिशिंग चैप्टर लिखा जाएगा, तो महेंद्र सिंह धोनी का नाम उसमें जरूर होगा। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए सभी फॉर्मेट में कप्तानी की है और इनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। यह भारत के एक सफलतम कप्तानों में शुमार हैं।

वैसे धोनी ने क्रिकेट से साल 2020 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संयास ले लिया था। लेकिन अभी फिलहाल वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आते हैं। धोनी ने वैसे तो क्रिकेट में बहुत से रिकॉर्ड बनाए हैं। लेकिन आज हम जो आपको रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं वह बेहद ही खास है


यह भी पढ़ें - KKR लेगी यूएई T20 लीग में हिस्सा, नई टीम का नाम होगा अबु धाबी नाईट राइडर्स

वैसे क्रिकेट में भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज पहले सिंह धोनी ने बहुत से रिकॉर्ड बनाए हैं इसके अलावा उन्होंने भारत को आईसीसी की तीनों ट्रॉफी में चैंपियन बनाया है। बता दें कि धोनी की कप्तानी में ही भारत 28 साल बाद क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था।गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने कई दशकों भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की है और कई विश्व स्तरीय पुरस्कार भी भारतीय क्रिकेट टीम को जिताए हैं।

वर्तमान में महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में में सक्रिय है। और सालों से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए ना सिर्फ शानदार खेल दिखाया बल्कि हर सीजन कप्तानी भी की है। इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार आईपीएल का खिताब भी दिलाया है। आज हम आपको महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज क्रिकेट के एक अनोखे रिकॉर्ड के बारे मे बताने जा रहे है जिसके बारे में लोगों को शायद ही पता होगा


ये है वो शानदार रिकॉर्ड-

बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के नाम क्रिकेट में 7 नम्बर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक 8 शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें - IPL 2022 : CSK के सिमरजीत की दिलचस्प कहानी 'मुझे 7 बजे फ्लाइट पकड़नी थी और 11 बजे कॉल आया कि अब तुम टीम में नहीं हो'


Story Loader