
MS Dhoni
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुरूआत अच्छी नहीं रही थी। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम भले ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने धमाकेदार प्रदर्शन के आधार पर रखा हो, लेकिन टीम इंडिया में उन्हें खुद को साबित करने में थोड़ा वक्त लगा था। धोनी के करियर में 5 अप्रैल की तारीख का खास महत्व है। दरअसल, आज ही के धोनी ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा था।
पाकिस्तान के खिलाफ आई थी पहली सेंचुरी
धोनी ने 5 अप्रैल 2005 को पाकिस्तान के खिलाफ 148 रनों की पारी खेली थी। इस वक्त पाकिस्तान की टीम भारत दौरे पर आई थी। सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा था। इसी मैच में धोनी का सिक्का पूरी दुनिया ने माना था। धोनी इससे पहले बांग्लादेश टूर पर फ्लॉप साबित हुए थे, लेकिन फिर भी सौरव गांगुली ने धोनी पर भरोसा जताया था और पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया था।
कुछ महीने के बाद ही खेली थी 183 रनों की पारी
पाकिस्तान के खिलाफ 6 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में दुनिया ने धोनी का असली अवतार देखा था। धोनी इस मैच में पहली बार तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे और उन्होंने 123 गेंदों में 148 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर वनडे करियर का पहला शतक जड़ा था। धोनी ने क्रीज पर कदम रखते ही चौके से अपनी पारी की शुरूआत की थी। अपनी इस पारी के बाद धोनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके कुछ महीने बाद ही धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में 183 रनों की पारी खेली, जो उनके करियर का बेस्ट स्कोर भी है।
Updated on:
05 Apr 2020 06:45 pm
Published on:
05 Apr 2020 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
