9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमएस धोनी ने की बैटिंग प्रैक्टिस, बैट पर लगाया बचपन के दोस्त की शॉप का स्टिकर

MS Dhoni's New Picture: सोशल मीडिया पर हाल ही में एमएस धोनी की बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए नई तस्वीर सामने आई है जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
ms_dhoni_-_prime_sports.jpg

MS Dhoni

भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन आईपीएल (IPL) में अभी भी खेल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) हर साल आईपीएल में येलो जर्सी पहनकर अभी भी अपने फैंस को उत्साहित कर देते है। ऐसे में हर साल आईपीएल से कुछ महीने पहले से धोनी प्रैक्टिस भी शुरू कर देते हैं। फैंस को भी इसका इंतज़ार रहता है क्योंकि सामान्य तौर पर धोनी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं पर प्रैक्टिस के दौरान उनके फैंस को धोनी की नई तस्वीरें देखने को मिलती हैं। अब फिर धोनी के फैंस को उनकी एक नई तस्वीर देखने को मिली है।


बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए तस्वीर आई सामने

हाल ही में धोनी को ग्राउंड पर नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए देखा गया। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी छा गई।

बैट पर लगाया बचपन के दोस्त की शॉप का स्टिकर

धोनी की हाल ही में नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए जो तस्वीर सामने आई है, उसमें उनके बैट पर प्राइम स्पोर्ट्स (Prime Sports) का स्टिकर लगा हुआ है। दरअसल यह धोनी के बचपन के दोस्त की स्पोर्ट्स शॉप का नाम है। धोनी ने अपने दोस्त की स्पोर्ट्स शॉप का प्रमोशन करते हुए उसका स्टिकर अपने बैट पर लगाया है।

इस तस्वीर को नीचे देखा जा सकता है।


यह भी पढ़ें- T20 World Cup के बाद भारतीय टीम करेगी ज़िम्बाब्वे का दौरा

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग