11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI, धोनी को किया बाहर

स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाजों में से एक हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी फेवरेट ऑलटाइम इलेवन में केवल 1 भारतीय खिलाड़ी को शामिल किया वहीं एम एस धोनी (MS Dhoni), राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज खिलाड़ी स्टुअर्ड ब्रॉड की टीम में जगह नहीं बना पाए हैं।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Feb 09, 2022

ms_dhoni_dropped_from_stuart_broad_all_time_xi.jpg

Stuart Broad

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) सुर्खियों में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाख खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। स्टुअर्ट ब्रॉड की गिनती महान गेंदबाजों में होती है और उनके आंकड़ें इस बात की गवाही भी देते हैं। 35 साल के स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड के लिए 152 टेस्ट मैचों में 537 विकेट झटके हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड ने कुछ वक्त पहले इंग्लैंड क्रिकेट के यूट्यूब चैनल पर अपनी फेवरेट ऑलटाइम इलेवन टीम का चुनाव किया था। स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी इस टीम में भारतीय खिलाड़ियों पर ना के बराबर भरोसा जताया वहीं उन्होंने अपनी टीम में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को शामिल किया। 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टुअर्ड ब्रॉड की फेवरेट ऑलटाइम इलेवन में शामिल हैं।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी टीम में ओपनिंग करने की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन के अलावा सर एलिस्टेयर कुक को दी है। कुक इंग्लैंड के इतिहास के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज हैं। वहीं नंबर 3 पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग को शामिल किया है। नंबर 4 पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने भारत के सचिन तेंदुलकर को चुना है।

सचिन तेंदुलकर वनडे और टेस्ट दोनों में ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। स्टुअर्ड ब्रॉड की टीम में हैरानी वाली बात यह है कि उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट, महेन्द्र सिहं धोनी या फिर कुमार संगकारा को छोड़कर अपनी टीम का विकेटकीपर मैट प्रायर को बनाया है। ये बात काफी चौंकाने वाली है। वहीं ब्रॉड की टीम में शेन वॉर्न के रूप में केवल 1 स्पिनर शामिल है।
यह भी पढ़ें: वकार युनुस ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI


स्टुअर्ट ब्रॉड की ऑल टाइम इलेवन:
मैथ्यू हेडेन (ऑस्ट्रेलिया), एलिस्टेयर कुक (इंग्लैंड), रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज),जैक्स कैलिस (साउथ अफ्रीका), मैट प्रायर (इंग्लैंड), सर रिचर्ड हैडली (न्यूजीलैंड), शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड), ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)।
यह भी पढ़ें: केविन पीटरसन ने चुनी ऑलटाइम टी-20 XI