3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MS Dhoni IPL Retirement: CSK के MS Dhoni अब कभी नहीं खेलेंगे आईपीएल! जानिए 5 वजहें

MS Dhoni IPL Retirement: लगातार पिछले दो सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स के मेगा स्टार महेंद्र सिंह धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं और उन्होंने आईपीएल 2025 में खेलने को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है।

2 min read
Google source verification
MS DHoni IPL Retirement

MS Dhoni IPL Retirement: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं यह इस सीजन के शुरू होने से पहले का सबसे बड़ा सवाल है। सवाल ये भी है कि क्या फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन करने के बारे में सोच रही है? क्या धोनी आईपीएल में एक सीजन और खेलेंगे? इन सभी सवालों का जवाब क्रिकेट फैंस जानना चाह रहे हैं। धोनी हमेशा से ही खुद को लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं। उन्होंने हमेशा जेंटलमैन क्रिकेट को सबसे पहले रखा है। पिछले 3 सीजन से उनसे लगातार इसी तरह के सवाल किए जाते रहे हैं, जिसको लेकर उन्होंने साफ साफ जवाब दिए हैं। चलिए ऐसे 5 वजह आपको बताते हैं, जिससे पता चलता है कि धोनी अब आईपीएल में कभी नजर नहीं आएंगे।

IPL 2025 में खेलने को लेकर नहीं की कोई बात

अब तक उनके आईपीएल 2025 में खेलने को लेकर कोई स्पष्ट खबर नहीं है। धोनी ने इस सीजन में खेलने को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा है। टीम के मालिकों या मैनेजमेंट ने भी कहा कि वह खेलेंगे या नहीं यह फैसला उनका होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे धोनी को 5 साल हो चुके हैं। उनके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने वाले खिलाड़ी आईपीएल छोड़ चुके हैं ऐसे में लग तो ऐसा ही रहा है कि धोनी भी आईपीएल का अपना आखिरी मुकाबला खेल चुके हैं।

2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल बना आखिरी वनडे

2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हो गए और फिर अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया। इस बार भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ प्लेऑफ में पहुंचने की जंग हारकर आईपीएल 2024 से बाहर हुए। इसके बाद धोनी ने खेलने को लेकर कोई बयान नहीं दिया। पूरे सीजन वह घुटने में सपोर्ट बांधकर खेलते नजर आए। ऐसे में लग रहा है कि धोनी ने अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल लिया है।

2014 में टेस्ट को कहा था अलविदा

साल 2014 में भी धोनी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद धोनी ने टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी भी छोड़ दी और इस लंबे फॉर्मेट को अलविदा भी कह दिया। यहां भी धोनी ने फेयरवेल जैसे किसी विदाई की उम्मीद नहीं की और बिना किसी आयोजन के वह टेस्ट क्रिकेट को छोड़कर चले गए।

घुटने के दर्द से परेशान हैं धोनी

पिछले दो सीजन से वह घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। 43 साल की उम्र में मैदान पर खेलना और दौड़ना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हालांकि धोनी जैसी फिटनेस आज भी कई भारतीय युवा क्रिकेटर्स की भी नहीं है लेकिन उम्र कहीं न कहीं आपको अपकी ताकत और क्षमताओं को याद दिलाती है।

कभी नहीं की फेयरवेल की उम्मीद

धोनी ने कभी भी किसी भी क्रिकेट फॉर्म से अलविदा लेते समय फेयरवेल की उम्मीद नहीं की है। ऐसे में वह आईपीएल से रिटायरमेंट के समय में शायद ही ऐसा करें। 2019 में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार हो या टेस्ट क्रिकेट से उनकी विदाई हो। धोनी आए तो शोर मचाते हुए लेकिन जाते हैं वह बिना बताए हुए। यही धोनी की पहचान है।

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से ये 4 टीमें बाहर, फाइनल की रेस में इन टीमों दावा मजबूत

Story Loader