
MS Dhoni, Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 18वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीम जीत की राह पर वापस लौटना चाहेंगी।
चेन्नई को अपने पिछले मुक़ाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरत टाइटन्स (GT) ने हराया था। इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वह वीजा से जुड़ी दिक्कतों के चलते अपने देश वापस लौट गए हैं। ऐसे में उनकी जगह मुकेश चौधरी या महीश थीक्षाना को मौका मिल सकता है।
इसके अलावा चेन्नई को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रूप में एक बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद धोनी लंगड़ाते हुए नज़र आए थे। पिछले साल आईपीएल के बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी कराई थी। ऐसे में फ्रेंचाईजी उन्हें लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगी और उन्हें इस मैच के लिए आराम दिया जा सकता है। अगर वे नहीं खेलते हैं तो युवा बल्लेबाज अरवेल्ली अवनीश डेब्यू कर सकते हैं। क्योंकि धोनी के अलावा चेन्नई के पास विकेट कीपर के रूप में अभी सिर्फ अवनीश ही मौजूद हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा। उसके बल्लेबाजों ने मुंबई के खिलाफ दूसरे मैच में आईपीएल के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर बनाया था। इस बार भी टीम से बड़ा स्कोर बनाने की आस है। सनराइजर्स के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन सभी अच्छी लय में हैं। टीम की गेंदबाजी चिंता का विषय हैं। जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय और भुवनेश्वर कुमार महंगे साबित हुए हैं। कप्तान पैट कमिंस भी अबतक कुछ खास नहीं कर पाये हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी/अरवेल्ली अवनीश (विकेट कीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना/मुकेश चौधरी।
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।
Published on:
05 Apr 2024 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
