14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CSK vs KKR: क्या आज CSK में नजर आएंगे धोनी? प्रैक्टिस नेट्स में हुई वापसी, जानें कोलकाता के खिलाफ प्लेइंग 11!

MS Dhoni injury update: क्या आज KKR के खिलाफ मैदान में उतरेंगे MS धोनी? नेट्स में वापसी के बीच जानें धोनी की फिटनेस का पूरा सच और संजू सैमसन की धमाकेदार फॉर्म के साथ CSK की संभावित प्लेइंग 11। क्या कोलकाता जीत पाएगी अपना पहला मैच?

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Apr 14, 2026

IPL 2026, MS Dhoni injury update Hindi, CSK vs KKR playing 11 today, Sanju Samson CSK century, MS Dhoni return date, IPL today match news Hindi, Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders, Ruturaj Gaikwad captaincy.

MS धोनी और अजिंक्य रहाणे (Photo - @iplt20)

IPL 2026, CSK vs KKR Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आज के 22वें मैच में भिड़ंत होगी चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की। दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद चेन्नई के हौसले सातवें आसमान पर हैं और वे आज भी जीत का वही जोश मैदान पर उतारने को तैयार हैं। वहीं कोलकाता के लिए राह आसान नहीं रही है। इस सीजन उन्हें अभी तक पहली जीत का स्वाद चखने को नहीं मिला है। आज मुकाबला टेबल की आखिरी दो टीमों के बीच है, इसलिए कांटे की टक्कर तय है। चेन्नई जहां अपनी दूसरी जीत ढूंढ रही है, वहीं कोलकाता आज अपना खाता खोलने के लिए पूरा जोर लगा देगी।

धोनी के खेलने पर क्या है अपडेट?

फैन्स के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या MS Dhoni आज खेलेंगे? खबर ये है कि धोनी ने चेपक स्टेडियम में प्रैक्टिस तो शुरू कर दी है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके आज खेलने की उम्मीद बहुत कम है। धोनी को काफ स्ट्रेन (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) है, जिसकी वजह से वो इस सीजन के शुरुआती 4 मैच नहीं खेल पाए हैं। नेट प्रैक्टिस के दौरान धोनी ने सिर्फ हल्की बल्लेबाजी की है और उन्होंने माइकल हसी की थ्रोडाउन गेंदों का सामना किया। उन्होंने अभी तक पूरी ताकत के साथ बैटिंग या विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस शुरू नहीं की है। कोच स्टीफन फ्लेमिंग का कहना है कि धोनी मैदान पर न सही, पर टीम के साथ जुड़कर अभी भी बड़ा रोल निभा रहे हैं।

CSK और KKR की तैयारी

चेन्नई की टीम काफी मजबूत दिख रही है। पिछले मैच में संजू सैमसन ने शानदार 115 रन बनाए थे, जिससे टीम को बड़ी राहत मिली है। गेंदबाजी में डेवाल्ड ब्रेविस के आने से टीम का बैलेंस सुधरा है और जेमी ओवरटन भी कमाल की फॉर्म में हैं। दूसरी तरफ, कोलकाता की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। कप्तान अजिंक्य रहाणे और युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन टीम को रिंकू सिंह से एक बड़ी पारी की उम्मीद है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing 11)

Chennai Super Kings (CSK): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद। इम्पैक्ट प्लेयर्स: मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी।

Kolkata Knight Riders (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयर्स: मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026