
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टी 20 क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान छुआ है जिसे उनसे पहले कोई नहीं छू सका। धोनी ने कप्तान के रूप में टी-20 में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं। 36 साल के धोनी ने यहां एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार रात को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 34 गेंदों पर खेली गई 70 रन की नाबाद तूफानी पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। धोनी यह कीर्तिमान रचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
ये खबर भी पढ़े - IPL 2018 : दिल्ली की कप्तानी छोड़ने के बाद गौतम गंभीर ने लिया एक और चौकाने वाला फैसला
धोनी ने सात छक्के लगाए
कप्तान धौनी ने अपनी पारी के दौरान सात छक्के भी उड़ाए। यह पहला मौका है जब उन्होंने आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा सात छक्के लगाए। उन्होंने 2013 के बाद से पहली बार आईपीएल के एक सीजन में दो अर्धशतक बनाए हैं। धोनी ने मैच के बाद कहा कि यह जरूरी है कि आपके दिमाग में हमेशा यह बात रहे कि कितने ओवर बचे हैं और इन डेथ ओवरों में कौन गेंदबाजी करेगा।
धोनी की तूफानी पारी
बता दें बुद्धवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में चेन्नई ने बेंगलोर को पांच विकेट से हराया था। अंबाती रायुडू (82) और मैन ऑफ द मैच कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 70) के बीच अहम समय पर पांचवें विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी ने चेन्नई सुपर किंग्स का विजयी क्रम जारी रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अब्राहम डिविलियर्स (86) और क्विंटन डी कॉक (53) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर चेन्नई के सामने 206 रनों की विशाल चुनौती रखी थी जिसे चेन्नई ने दो गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।
Published on:
26 Apr 2018 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
