
पहले टी-20 में धोनी शून्य पर आउट हुए थे
टी-20 फॉर्मेट का कद इस समय काफी बढ़ गया है। फैंस इस फॉर्मेट को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। टीम इंडिया ने अपना पहला टी-20 इंटरनेशल मैच साल 2006 में खेला था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में ये मैच हुआ था। टीम इंडिया ने छह विकेट से ये मुकाबला जीता था। इस टी-20 में कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे। सभी ने जबदस्त प्रदर्शन किया था।
पहले टी-20 मैच में में भारत की प्लेइंग XI में वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, एस श्रीसंत, अजीत अगारकर, जहीर खान, इरफान पठान, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, दिनेश मोंगिया शामिल थे। इनमें से लगभग सभी खिलाड़ियों ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। कुछ ही खिलाड़ी बचे हैं जो अभी भी क्रिकेट खेल रहे हैं।
1) महेंद्र सिंह धोनी
धोनी कुछ साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन वो अभी भी IPL खेल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी हैं। धोनी अपने डेब्यू मुकाबले में शून्य पर आउट हो गए थे। हालांकि इसके बाद उनका करियर बहुत ही शानदार रहा है। धोनी ने कहा कि वो अगले साल भी IPL में नजर आएंगे। इसका मतलब साफ है कि अभी पूरी तरह क्रिकेट से संन्यास लेने का उनका मूड नहीं है।
2) दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक का क्रिकेट करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कार्तिक ने अभी तक रिटायरमेंट नहीं लिया है। IPL 2022 में कार्तिक ने बैंगलोर के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इस वजह से टीम इंडिया में भी उनकी एंट्री हो गई है। एक अलग ही रूप में कार्तिक इस समय नजर आ रहे हैं। अपने डेब्यू टी-20 मुकाबले में कार्तिक ने नाबाद रहते हुए 31 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें- 3 भारतीय खिलाड़ी जिनका आयरलैंड दौरे के लिए चयन होना चाहिए और 2 जिनका नहीं होना चाहिए
3) सुरेश रैना
सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। हालांकि उन्होंने भी धोनी की तरह अभी तक पूरी तरह क्रिकेट से रिटायरमेंट नहीं लिया है। IPL में वो लगातार खेल रहे हैं। IPL 2022 में जरूर वो अनशोल्ड रहे थे। इस समय कमेंट्री की भूमिका में रैना नजर आ रहे हैं। अगर कोई टीम उनके ऊपर भरोसा जताएगी तो वो IPL 2023 में नजर आ सकते हैं। सुरेश रैना ने अपने डेब्यू मुकाबले में तीन रन बनाए थे।
Published on:
14 Jun 2022 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
