5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MS Dhoni-Vijay Thalapathy: विजय थालापति की ‘GOAT’ में धोनी के 4 सेकेंड के सीन ने मचाया धमाल, तालियों से गूंजा थिएटर

Thalapathy Vijay's GOAT Movie Review: थालापति विजय की मोस्ट अवेटेड मूवी GOAT आज रिलीज हो गई है, जिसे देखने के लिए धोनी के फैंस भी बेकरार नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं, इसकी वजह।

less than 1 minute read
Google source verification
Vijay Thalapathy MS Dhoni

Thalapathy Vijay's GOAT Movie Review: शुक्रवार को थालापति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म GOAT रिलीज हो गई। सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस फिल्म में एक साथ दोनों थाला नजर आ रहे हैं। यही वजह से की फिल्म सिर्फ विजय की वजह से नहीं बल्कि धोनी की वजह से भी और चर्चा में आ गई है। आपको बता दें कि इस फिल्म में धोनी के 4 सेकेंड का वीडियो है, जो ट्रेलर में भी देखा गया था। तब से धोनी के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब तक जिन दर्शकों ने इस फिल्म को देखा है, वो इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

फैंस कर रहे थे मूवी का इंतजार

आपको बता दें कि विजय थालापति की इस मूवी को फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार था। साउथ इंडियन फैंस के लिए यह दोनों थालाओ की ओर से बड़ा गिफ्ट है। बता दें कि चेन्नई सुपर किग्स की कप्तानी करने और आईपीएल की सबसे सफल टीम बनाने की वजह से उन्हें भी थाला कहा जाने लगा। साउथ में धोनी को उतना ही प्यार मिलता है, जितना साउथ एक्टर्स को मिल रहा है। यही वजह है कि इस मूवी के लिए दीवानगी सर चढ़ कर बोल रही है।

धोनी इस मूवी में 4 सेकेंड का कैमियो करते नजर आ रहे हैं, जिसे देख फैंस थियटर में खुशी से झूमने और चिल्लाने लगे। इस मूवी में विजय डबल रोल में नजर आ रहे हैं तो धोनी ने 4 सेकेंड का कैमियो किया है। इस फिल्म में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान येलो जर्सी में स्टेडियम में अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: श्रेयस-पडिकल हुए फ्लॉप, 10 बल्लेबाज नहीं पार कर सके 13 का आंकड़ा, अक्षर पटेल ने बचाई टीम की लाज