
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक हैं। धोनी की कमाई करोड़ों में है और वह अपना जीवन काफी आलीशान तरीके से जीते हैं। लेकिन इतनी मोटी रकम कमाने के बावजूद धोनी जमीन से जुड़े इंसान हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट कॅरियर में करोड़ों रुपए कमाए और अब भी वह महीने के करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। आइए जानते हैं धोनी के इनकम सोर्स (Dhoni Income Source), टोटल कमाई (Dhoni Net Worth) , लग्जरी कार और बाइक्स का कलेक्शन (MS Dhoni Cars And Bikes Collection)।
कुल प्रॉपर्टी
धोनी फिलहाल करीब 826 करोड़ रुपए की संपत्ति मालिक हैं। इसमें से उन्होंने लगभग आधी कमाई एडवरटाइजमेंट्स से की। वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद भारत के सबसे अमीर दुनिया के तीसरे सबसे रईस क्रिकेटर हैं।
आय के स्त्रोत
-बीसीसीआई से मिलने वाली सैलरी
संन्यास लेने से पहले धोनी एक महीने के 45 लाख रुपए से अधिक की सैलरी उठाते थे। सालना उन्हें 7 करोड़ सैलरी के रूप में मिलते थे।
-विज्ञापनों से
धोनी कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापन करते हैं, जिससे हर महीने करोड़ों रुपए कमाते हैं। वह एक टीवी एड के करीब 40-45 लाख रुपए चार्ज करते हैं।
-आईपीएल से
धोनी अब तक आईपीएल से करीब 150 करोड़ रुपए की कमाई कर चुके हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की और से खेलते हैं। एक सीजन के उन्हें 15 करोड़ रुपए मिलते हैं। इसके अलावा अन्य अवॉर्ड्स से कमाई करते हैं।
2021 में अब तक की टोटल कमाई
धोनी की कुल कमाई की बात करें तो वह वर्ष 2021 तक 826 करोड़ की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। आईपीएल से वह लगभग 15 करोड़ रुपए कमाते हैं। महीने की कमाई उनकी लगभग 5 करोड़ रुपए है। सालाना इनकम 50 करोड़ रुपए है। अब वह आईपीएल और एडवरजाइटजमेंट्स से कमाते हैं।
पिछले 5 में धोनी की कमाई
2021—826 करोड़ रुपए
2020—731 करोड़ रुपए
2019—694 करोड़ रुपए
2018—658 करोड़ रुपए
2017—628 करोड़ रुपए
2016—526 करोड़ रुपए
धोनी का सैलरी स्ट्रक्चर
धोनी ने टीम इंडिया के लिए 2021 में कोई मैच नहीं खेला है। लेकिन इससे पहले उन्हें पर मैच के 20 लाख रुपए मिलते थे और वर्ल्ड कप और आईसीसी टूर्नामेंटों में यह सैलरी दोगुना हो जाती थी। भारतीय खिलाड़ियों को बीसीसीआई ग्रेड के अनुसार सैलरी का भुगतान करता है। ए प्लस ग्रेड वाले को 7 करोड़, ए ग्रेड वाले 5 करोड़, बी ग्रेड वाले 3 करोड़, सी ग्रेड वाले एक करोड़ रुपए का भुगतान किया जाता है। तो ऐसे में धोनी रिटायर होने से पहले एक महीने के 7 करोड़ रुपए सैलरी के रूप में लेते थे।
कार और बाइक्स का कलेक्शन
धोनी के पास रेंज रोवर कार 60 लाख रुपए, लेंड रोवर 1 करोड़ रुपए, ग्रैंड पोर्च 911 2.5 करोड़, Ferrari 599 GTO 1.39 करोड़, ऑडी 80 लाख, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज 2 करोड़, मर्सडीज जी वॉगन 30 लाख, टोयोटा लैंड क्रूजर 1 करोड़, हमर एच 2 एक करोड़ और महिंद्रा र्स्कापीयो 10 लाख रुपए सहित अन्य गाड़ियों का कलेक्शन है। इसके अलावा धोनी के पास रॉयल इन फील्ड 3 लाख, सुजुकी हायाभुसा 15 लाख, इंट्रूडर 10 लाख, कावासाकी निंजा एचडीआर 30 लाख, यामा आर 1, यामा थेंडरेट बाइक, यामा आरीडी 350 और दुकाटी 1098 जैसी बाइक्स का कलेक्शन है।
धोनी के 5 सबसे महंगे शौक
1-धोनी के पास सबसे महंगी कार ग्रैंड पोर्च 911 है। इसकी कीमत है 2.5 करोड़। यह सिर्फ 4.5 सेकंड में 0-100 किमी / घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
2-धोनी के पास धांसू Ferrari 599 GTO कार भी है। इसकी कीमत लगभग 1.39 करोड़ रुपए है। 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद फरारी कंपनी की ओर से माही को ये कार गिफ्ट की गई थी।
3-धोनी बाइक लवर है। उनके पास धांसू बाइक Confederate Hellcat X32 भी है। जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपए है। यह बाइक 132hp तक की पावर जनरेट कर सकती है।
4-धोनी ने 2020 में क्लासिक पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम को अपने कार कलेक्शन में शामिल किया था। धोनी इस कार के दूसरे मालिक है। उन्होंने ये कार सेकेंड हैंड ली थी। इसकी कीमत 68 लाख रुपए है।
5—धोनी के पास Hummer H2 कार भी है। जिसकी कीमत लगभग 72 लाख रुपए है और यह दुनिया की सबसे पावरफुल कारों में से एक है।
टिकट कलेक्टर थे धोनी
क्रिकेट में डेब्यू करने से पहले महेंद्र सिंह धोनी रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी करते थे। लेकिन क्रिकेट जगत में कदम रखते ही वह दुनिया के बड़े ब्रांड एंबेसडर बन गए।
Published on:
10 Jun 2021 07:23 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
