7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL 2023: जीत के बावजूद फ़ाइनल में नहीं पहुंच पाया मुंबई, RCB को 4 विकेट से हराया

women premier league 2023: मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 16.3 ओवर में छह विकेट खोकर इसे आसानी से हासिल कर लिया। ऑलराउंडर अमेलिया केर ने तीन विकेट लेने के साथ-साथ नाबाद 31 रन भी बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

2 min read
Google source verification
mi_rcb_match.png

women premier league 2023: मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 16.3 ओवर में छह विकेट खोकर इसे आसानी से हासिल कर लिया। ऑलराउंडर अमेलिया केर ने तीन विकेट लेने के साथ-साथ नाबाद 31 रन भी बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 16.3 ओवर में छह विकेट खोकर इसे आसानी से हासिल कर लिया। ऑलराउंडर अमेलिया केर ने तीन विकेट लेने के साथ-साथ नाबाद 31 रन भी बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मुंबई इंडियंस को ओपनर हीली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। यास्तिका 30 और मैथ्यूज 24 रन बनाकर आउट हुईं। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम को लगातार झटके लगे। नताली सीवर ब्रंट 13 और कप्तान हरमनप्रीत कौर दो रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। यहां से ऐसा लगा कि मैच पलट सकता है, लेकिन अमेलिया केर और पूजा वस्त्राकर ने ऐसा नहीं होने दिया। पूजा 18 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन तब तक उन्होंने टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था। इस्सी वोंग खाता नहीं खोल सकी। अमेलिया केर ने 27 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाकर मैच में मुंबई को जीत दिला दी। आरसीबी के लिए मेगन शुट, श्रेयंका पाटिल, एलिस पेरी और आशा शोभना ने एक-एक विकेट लिए।

इस मैच में जीत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम शीर्ष पर तो पहुंच गई है, लेकिन वह सीधे फाइनल में नहीं जा पाई क्योंकि उनका नेट रनरेट दिल्ली से खराब था। अब मुंबई फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए यूपी वॉरियर्स से एलेमिनेटर मुक़ाबला खेलेगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग