26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीरामल की होंगी ईशा: मुंबई इंडियंस ने कुछ ऐसे दी अंबानी परिवार को नई रिश्ते की बधाई

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी आंनद पीरामल से तय हो गई है। इस मौके को मुंबई इंडियंस ने दोहरी खुशी में बदल दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 7 May 2018, 8:00 AM IST

ipl

नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम के मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी तय हो गई है। रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी रियल स्टेट कारोबारी अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से तय हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों की शादी दिसंबर में होगी। रविवार को जैसे ही ये खबर सामने आई वैसे ही रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम मुंबई इंडियंस ने खास अंदाज में अंबानी परिवार को नई रिश्ते की बधाई दी।

रविवार को केकेआर से थी मुंबई की भिड़ंत-
अंबानी परिवार के इस नई रिश्ते की जानकारी रविवार को जब मीडिया में आई, तब मुंबई इंडियंस की टीम केकेआर की कड़ी चुनौती के सामने खेल रही थी। मुंबई के लिए यह मैच काफी अहम था। केकेआर ने भी इस मैच में पूरी जान लगा दी थी। फिर भी अंत में जीत मुंबई की हुई। मुंबई की ओर से शानदार हरफरमौला प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पांड्या को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैच के बाद काफी खूश दिखी नीता अंबानी-
यूं तो टीम की मालकिन नीता अंबानी को जश्न मनाने का बड़ा मौका पहले ही मिल गया था। लेकिन रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने केकेआर को हराते हुए उनकी खुशी को और बढ़ा दिया। जैसे ही मैच का रिजल्ट सामने आया, उसके बाद नीता जीत के हीरो हार्दिक पांड्या के साथ खुशियां मनाती दिखी। मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ अंबानी परिवार की खुशियां और बढ़ा दी।

चार दशक पुरानी दोस्ती रिश्तेदारी में बदलेगी-
ईशा और आनंद की शादी के साथ अंबानी और पीरामल घराने का चार दशक पुराना दोस्ती का रिश्ता रिश्तेदारी में बदल जाएगी। आपको बता दें कि आनंद पीरामल रियल्टी के संस्थापक हैं। पीरामल भारत की दिग्गज रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है। इसके अलावा आनंद पीरामल ने पीरामल स्वास्थ्य ने नाम से एक ग्रामीण हेल्थ केयर अभियान की भी शुरुआत की है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग