क्रिकेट

IPL: मुंबई इंडियंस के कुमार कार्तिकेय 9 साल बाद घर लौटे, फोटो हुई वायरल

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी कुमार कार्तिकेय 9 साल बाद अपने घर पर वापस लौटे हैं इस मौके की फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों कुमार 9 साल बाद अपने घर वापस लौटे।

2 min read
Aug 03, 2022
MI: Kumar kartikeya

IPL Mumbai Indians, Kumar kartikeya: कहते हैं कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है और जब यह खोया हुआ समय 9 साल और 3 महीने हो तो आप क्या कहेंगे। जी हां, भारतीय टीम का एक ऐसा खिलाड़ी भी है जो अपने परिवार से लगभग 9 साल से ज्यादा समय के लिए दूर रहा। इस मेहनत को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते लेकिन जब यह खिलाड़ी वापस अपने घर 9 साल बाद लौटा तो घर वालों के चेहरे पर रौनक देखने लायक थी। इन 9 सालों में इस खिलाड़ी ने कड़ी मेहनत कर अपना नाम कमाया और घर वापस लौटा। बता दें कि यह खिलाड़ी और कोई नहीं आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले कुमार कार्तिकेय हैं। कुमार कार्तिकेय को आईपीएल 2022 से पहले मुंबई इंडियंस ने 20 लाख के बेस प्राइस में अपनी टीम में शामिल किया था

Kumar kartikeya ने इस वजह से छोड़ दिया था घर

बता दें कि कुमार कार्तिकेय ने अपनी एक जिद के कारण घर छोड़ दिया था। कुमार कार्तिकेय ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए, अपने घर को छोड़ दिया था। इसके पीछे वह कारण बताते हैं कि वह घर वालों पर बोझ नहीं बनना चाहते थे। इस वजह से उन्होंने घर छोड़ दिया। लेकिन जब उन्होंने घर छोड़ा था तो ठान लिया था कि घर कुछ हासिल करके ही लौटेंगे और आज यह सच हुआ।

जब कुमार कार्तिकेय 9 साल बाद अपने घर पर लौटे तो उस समय को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते। लेकिन इस मौके की फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें : अर्शदीप सिंह को मिल सकती है टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह

यह कुमार कार्तिकेय की मेहनत का ही नतीजा है कि वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। बता दें कि अभी तक मुंबई इंडियंस ने कुमार कार्तिकेय को काफी ज्यादा सपोर्ट किया है। गौरतलब है कि आईपीएल 2022 से पहले कुमार को 20 लाख के बेस प्राइस में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद उन्होंने अपने पहले ही मैच में संजू सैमसन को आउट कर सुर्खियां बटोरी थी।

यह भी पढ़ें : भारत को मिला धाकड़ ऑलराउंडर, कहा तेज गेंदबाज की तरह 4 ओवर फेंक सकता हूं

Updated on:
03 Aug 2022 09:17 pm
Published on:
03 Aug 2022 09:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर