MI vs GT, IPL 2025: भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, छह मई को मुंबई में 70% बारिश की संभावना है। बारिश की थोड़ी-सी भी बढ़ोतरी मैच के आयोजन में बाधा बन सकती है।
Mumbai Indians vs Gujarat Titans Weather Rain Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का 56वां मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में बारिश का साया है। जिसके चलते मैच का मज़ा किरकिरा हो सकता है।
मुंबई के मौसम का हाल -
भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, छह मई को मुंबई का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
हालांकि दिन के समय तेज गर्मी और उमस महसूस की जा सकती है, लेकिन चूंकि मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा और मुकाबला नाइट टाइम में खेला जाएगा, ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
मुंबई में मंगलवार को 70 प्रतिशत बारिश की संभावना है। ऐसे में बारिश मैच का मज़ा खराब कर सकती है। ओवरकास्ट कंडीशन होने की वजह से हयूमीडिटी 69% तक रहेगी। वहीं हवा 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
अगर तेज बारिश की वजह से मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक - एक अंक मिल जाएगा। हालांकि इससे दोनों टीमों के प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों पर ज्यादा फर्ज नहीं पड़ेगा। अंक तालिका में मुंबई और गुजरात दोनों के 14- 14 अंक हैं। नेट रन रेट बेहतर होने की वजह से मुंबई तीसरे और गुजरात चौथे स्थान पर है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला कांटे की टक्कर का हो सकता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 -
गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
मुंबई इंडियंस - हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रेयान रिकलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह