12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, बेंगलुरु में इस खटरबक गेंदबाज की वापसी हुई, देखें प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि मिचेल सैंटनर और मयंक मार्कंडेय की टीम में वापसी हुई है जबकि अल्लाह गजनफर और दीपक चाहर को आराम दिया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 12, 2026

IPL 2026 का 10वां मुकाबला MI और RCB के बीच खेला जा रहा है (Photo - IPL)

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 10वां मुकाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मुंबई इंडियंस ने अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। मिचेल सैंटनर अल्लाह गजनफर की जगह पर वापसी कर रहे हैं, जबकि मयंक मारकंडे को दीपक चाहर के स्थान पर मौका दिया गया है। टॉस जीतने के बाद कप्तान हार्दिक ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। हमने पहला मैच दूसरी पिच पर खेला था, यह भी वैसी ही लग रही है। यहां दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना हमेशा अच्छा रहता है। मुझे लगता है कि यह एक बड़ा मैच है। हम बस मैदान पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना चाहते हैं, उन बातों पर अमल करना चाहते हैं जिनके बारे में हमने मीटिंग में बात की है और बस खेल का आनंद लेना चाहते हैं। चाहर और गजनफर की जगह मयंक मारकंडे और मिचेल सैंटनर आए हैं।"

आरसीबी ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। जोश हेजलवुड की जगह पर जैकब डफी को टीम में शामिल किया गया है। टॉस हारने के बाद कप्तान रजत ने कहा, "जाहिर है, हम पहले गेंदबाजी ही करते। हालांकि, जैसा कि आप सब जानते हैं, यह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छी पिच है। गेंद अच्छे बाउंस के साथ बल्ले पर बढ़िया तरीके से आती है। इसी कारण सच कहूं तो इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे और उन्हें दबाव में रखेंगे। बस एक बदलाव है, हेजलवुड की जगह जैकब डफी आए हैं।"

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक आईपीएल 2026 में कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने इस सीजन खेले 3 मुकाबलों में से दो में हार का सामना किया है, जबकि एक मैच में एमआई को जीत मिली है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम को बारिश से प्रभावित मुकाबले में 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। एमआई के बल्लेबाज तो अच्छी लय में दिखाई दिए हैं, लेकिन गेंदबाजी अटैक लय में दिखाई नहीं दिया है।

दूसरी ओर, आरसीबी को आखिरी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। विराट कोहली, रजत पाटीदार, फिल साल्ट और टिम डेविड बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं। हालांकि, पिछले मैच में टीम का गेंदबाजी अटैक बेअसर नजर आया था और राजस्थान रॉयल्स ने 202 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 18 ओवर में चेज कर लिया था।