
Up Warriorz vs Mumbai Indians, WPL 2024: वुमेन प्रीमियर लीग (WPL) का 14वां मुक़ाबला गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और यूपी वॉरियर्स (UPW) के बीच जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर अमेलिया केर और उपकप्तान नैट साइवर-ब्रंट की बेहतरीन बल्लेबाजी की मदद से यूपी वॉरियर्स के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा है।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 160 रन बनाए हैं। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई का स्कोर 120 के करीब रहेगा। लेकिन अमेलिया केर और नैट साइवर-ब्रंट ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
नैट साइवर-ब्रंट ने 31 गेंद पर आठ चौके की मदद से 45 रन बनाए। वहीं अमेलिया केर ने 26 गेंद पर छह चौके की मदद से 39 रनों की पारी खेली। इन दोनों के आलवा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंद पर 33 और एस सजना ने 14 गेंद पर नाबाद 22 रनों का योगदान दिया। यूपी वारियर्स के लिए चमारी अथापथु ने दो, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर और दीप्ति शर्मा ने एक - एक विकेट झटके।
Published on:
07 Mar 2024 09:02 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
