4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद से नेहा धूपिया ने रचाया विवाह, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

नेहा ने भारतीय दिग्गज और पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी से शादी कर ली। दोनों लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

2 min read
Google source verification
neha dhupia

नई दिल्ली। अक्सर बॉलीवुड और क्रिकेटरों के बीच अफेयर के किस्से सुनने को मिलते हैं। लेकिन इस बार क्रिकेटर नहीं बल्कि एक क्रिकेटर के बेटे से नेहा धूपिया ने शादी कर सब को चौका दिया है। जी हां नेहा ने भारतीय दिग्गज और पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी से शादी कर ली। दोनों लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

बिशन सिंह बेदी के बेटे से नेहा ने की शादी
अपने से दो साल छोटे अंगद बेदी से नेहा ने पंजाबी रीति-रिवाज के अनुसार आज शादी रचा ली। दोनों लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालही में दोनों को मुंबई के बांद्रा ईटरी में देखा गया। इस दौरान अंगद नेहा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आए। दरअसल, बांद्रा के एक पॉपुलर रेस्टोरेंट में अंगद नेहा को लंच डेट पर ले गए थे। इससे पहले भी दोनों को साथ देखा गया है। कुछ महीने पहले नेहा और अंगद क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका की शादी में भी साथ आए थे जहां दोनों ने डांस फ्लोर पर जम कर मस्ती की थी।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
अचानक आई उनकी शादी की खबर से बेशक फैन हैरान होंगे। ट्विटर पर खुशखबरी देते हुए नेहा ने लिखा कि उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली और यह उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला है। वहीं, अंगद ने भी ट्विटर पर नेहा के साथ शादी की तस्वीर जारी कर उन्हें अपनी पत्नी बताया है। हालही में अंगद सलमान खर स्टारर फिल्म टाइगर जिंदा है में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से भी ज्यादा का बिज़नेस किया था। इस फिल्म में अंगद की एक्टिंग की भी सराहना की गयी थी।

दिग्गज खिलाड़ी थे बिशन सिंह बेदी
अंगद ने दिल्ली के लिए रणजी क्रिकेट भी खेला है लेकिन बाद में मॉडलिंग करने लगे। अंगद भारतीय दिग्गज फिरकी गेंदबाज बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। बेदी भारत के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं। बेदी ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैचों में 28.71 के औसत से 266 विकेट लिए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठी प्रदर्शन 194 रन दे कर 10 विकेट है।

Story Loader