1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 अगस्त: इंग्लैंड खेलेगी अपना 1000वां टेस्ट, वहीं नेपाल करेगा डेब्यू

इंग्लैंड और भारत के बीच एक अगस्त से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है, पहला टेस्ट मैच एक से चार अगस्त तक बर्मिघम में खेला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 31 Jul 2018, 4:11 PM IST

HISTORIC DAY IN CRICKET

1 अगस्त: इंग्लैंड खेलेगी अपना 1000वां टेस्ट, वहीं नेपाल करेगा डेब्यू

नई दिल्ली।भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पहला मैच 1 अगस्त से शुरू होना है। यह मैच इंग्लैंड का 1000वां टेस्ट मैच होगा और यह इंग्लैंड के लिए एक बड़ा कीर्तिमान है। जहां इंग्लैंड कल अपना 1000वां टेस्ट खेलने उतरेगी वहीं यूरोप के दूसरे देश नीदरलैंड्स में नेपाल क्रिकेट टीम अपना पहला ODI मैच खेलेगी। भारत और इंग्लैंड की टीमें कल 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलने एजबैस्टन मैदान पर उतरेंगी। ODI खेलने का दर्जा पाने के बाद नेपाल अपना पहला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ कल खेलेगी।


इंग्लैंड खेलेगी अपना 1000वां टेस्ट-
इंग्लैंड की टीम ने 999 टेस्ट मैच खेलें हैं और वह इस मामले में सभी देशों से काफी आगे है। इंग्लैंड की टीम ने इतने टेस्ट मैचों में 357 जीते हैं, 297 में उसे हार मिली है और 345 मैच ड्रा रहे हैं। वह 1000 टेस्ट मैच खेलने वाली पहली टेस्ट टीम बनेगी। इंग्लैंड की टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच 15 से 19 मार्च के बीच 1877 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। यह मैच मेलबोर्न स्टेडियम में खेला गया था जिसमे इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था।


दो ODI खेलेगी नेपाल-
1 अगस्त और 3 अगस्त को नीदरलैंड्स और नेपाल की टीमें ODI मैच में आमने-सामने होंगी। यह दोनों मैच नीदरलैंड्स में खेले जाने हैं। ये मैच नेपाल के क्रिकेट इतिहास में पहले ODI मैच होंगे। नेपाल ने वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर में पापुआ न्यू गिनी और हॉग-कॉग को पछाड़ते हुए 8वां स्थान हासिल किया था। दूसरी ओर नीदरलैंड के लिए यह मैच 2014 के बाद पहले ODI मैच होंगे, नीदरलैंड ने 2014 से पहले न्यूजीलैंड में हुए वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर में ODI स्टेटस गंवा दिया था। इसके बाद उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट लीग चैंपियनशिप 2015-17 में पहला स्थान हासिल करते हुए ODI स्टेटस वापस पा लिया था।


इस तरह नेपाल को मिला था ODI दर्जा-
15 मार्च 2018, यह नेपाल क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन था। इसी दिन आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर के प्ले ऑफ मुकाबले में पपुआ न्यू गिनी को 6 विकेट से हरा नेपाल ने पहली बार एकदिवसीए अंतरराष्ट्रीय खेलने का दर्जा हासिल कर इतिहास रचा था । यह मैच ओल्ड हरारीअन्स स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था। इस जीत के साथ ही नेपाल शीर्ष 16 वन-डे टीमों के ग्रुप में आ गया था।