31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ODI खेलने का गौरव पाने वाली 27वीं टीम बनेगी नेपाल, आज नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी अपना पहला मैच

नेपाल क्रिकेट टीम 1 और 3 अगस्त को नीदरलैंड्स के खिलाफ दो वनडे मैच खेलेगी, यह मैच आज दोपहर 2:50 बजे से शुरू होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 1 Aug 2018, 12:55 PM IST

NEPAL CRICKET TEAM DEBUT ODI

ODI खेलने का गौरव पाने वाली 27वीं टीम बनेगी नेपाल, आज नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी अपना पहला मैच

नई दिल्ली।नेपाल क्रिकेट टीम आज इतिहास रचने जा रही है। नेपाल की टीम आज अपना डेब्यू वनडे मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी। इस मैच का आयोजन एंसटेलवीन, नीदरलैंड्स में किया गया हैं। नेपाल वनडे में पदार्पण करने वाली विश्व की 27वीं टीम बनेगी। पारस खड़का की कप्तानी वाली नेपाल को वनडे खेलने का दर्जा 15 मार्च को प्राप्त हुआ था। अब वह 1 और 3 अगस्त को नीदरलैंड्स के खिलाफ दो वनडे मैच खेलेगी। हाल ही में आयरलैंड और अफगानिस्तान की टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।

दो ODI खेलेगी नेपाल-
1 अगस्त और 3 अगस्त को नीदरलैंड्स और नेपाल की टीमें ODI मैच में आमने-सामने होंगी। यह दोनों मैच नीदरलैंड्स में खेले जाने हैं। ये मैच नेपाल के क्रिकेट इतिहास में पहले ODI मैच होंगे। नेपाल ने वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर में पापुआ न्यू गिनी और हॉग-कॉग को पछाड़ते हुए 8वां स्थान हासिल किया था। दूसरी ओर नीदरलैंड के लिए यह मैच 2014 के बाद पहले ODI मैच होंगे, नीदरलैंड ने 2014 से पहले न्यूजीलैंड में हुए वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर में ODI स्टेटस गंवा दिया था। इसके बाद उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट लीग चैंपियनशिप 2015-17 में पहला स्थान हासिल करते हुए ODI स्टेटस वापस पा लिया था।

इस तरह नेपाल को मिला था ODI दर्जा-
15 मार्च 2018, यह नेपाल क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन था। इसी दिन आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर के प्ले ऑफ मुकाबले में पपुआ न्यू गिनी को 6 विकेट से हरा नेपाल ने पहली बार एकदिवसीए अंतरराष्ट्रीय खेलने का दर्जा हासिल कर इतिहास रचा था । यह मैच ओल्ड हरारीअन्स स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था। इस जीत के साथ ही नेपाल शीर्ष 16 वन-डे टीमों के ग्रुप में आ गया था।


नीदरलैंड्स की टीम-
नीदरलैंड्स की टीम ने अपना पहला वनडे मैच 1996 में खेला था। नीदरलैंड्स की टीम भी 4 साल बाद वनडे में वापसी कर रही हैं। नीदरलैंड्स की टीम ने 29 जुलाई 2018 को अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। पीटर सिलर की कप्तानी वाली नीदरलैंड्स भी नेपाल की ही तरह इस मैच को लेकर काफी उत्साहित होगी।