1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

46 गेंद नाबाद 95: नहीं थम रहा मंधाना का तूफान, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को दिला रहीं हैं जीत

विमेंस क्रिकेट सुपर लीग 2018, स्मृति मंधाना की जबरदस्त फॉर्म की बदौलत वेस्टर्न स्टॉर्म इस समय अंक तालिका में सबसे ऊपर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 1 Aug 2018, 9:56 AM IST

नई दिल्ली।स्मृति मंधाना की इंग्लैंड में शानदार फॉर्म जारी है, वह इंग्लैंड की विमेंस क्रिकेट सुपर लीग 2018 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपनी टीम को लगातार जीत दिला रही हैं। इस T20 टूर्नामेंट के पिछले मैच में महिला क्रिकेट में सबसे तेज 50 रन का रिकॉर्ड बनाने वाली मंधाना ने एक और शानदार पारी की बदौलत अपनी टीम वेस्टर्न स्टॉर्म को जीत दिलाई है। उन्होंने पिछले मैच में 19 गेंदों में 52 रनों की नाबाद पारी खेली थी और अब उन्होंने इस मैच में नाबाद 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल टीम को एक और जीत दिला दी है। स्मृति की जबरदस्त फॉर्म की बदौलत वेस्टर्न स्टॉर्म इस समय अंक तालिका में सबसे ऊपर है।


स्मृति की तूफानी पारी से टीम की जीत-
स्मृति की टीम वेस्टर्न स्टॉर्म ने साउदर्न वाइपर्स को 9 विकेट से हरा दिया है। वेस्टर्न ने सधी हुई गेंदबाजी की बदौलत साउदर्न को 18.1 ओवर में 91 रनों पर समेट दिया था। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टर्न स्टॉर्म के लिए मंधना ने नाबाद 43 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई। उन्होंने यह रन मात्र 27 गेंदों में बनाए जिस दौरान उन्होंने 1 सिक्स और 6 चौके जड़े। स्मृति की टीम ने 1 विकेट के नुक्सान पर सफलतापूर्वक रनों का पीछा कर लिया। स्मृति के अलावा रेचल प्रीस्ट ने 14 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली और कप्तान हेदर नाईट ने 18 रनों की नाबाद पारी खेली।


शानदार फॉर्म में मंधाना-
इस मैच में नाबाद 43 रनों की पारी और पिछले मैच में नाबाद 52 रनों की पारी खेलकर मंधाना ने अपनी टीम को जीत दिलाई है। उन्होंने पिछले दो मैचों में नाबाद रहते हुए 46 गेंदों में नाबाद 95 रन बनाए हैं। दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने 5 छक्के और 11 चौके लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पहले मैच में 20 गेंदों में ताबड़तोड़ 48 रन बनाए थे और दूसरे मैच में उन्होंने 37 रन बनाए थे। इस तरह इस टूर्नामेंट में उन्होंने 4 मैचों में 200 प्लस की स्ट्राइक रेट से 180 रन बनाए है। टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में, छक्कों और चौकों के मामले में और स्ट्राइक रेट के मामले में सबसे ऊपर हैं।

स्मृति के रिकॉर्ड सबसे तेज 50 रन-
पिछले मैच में स्मृति मंधाना ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 19 गेंदों में नाबाद 52 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने इस पारी के दौरान 5 चौके और 4 छक्के जड़े। यह महिला क्रिकेट में सबसे तेज पचास रनों का रिकॉर्ड है।