1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनवरी 2019 में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी भारतीय महिला और पुरूष टीम, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अाज अगले साल आयोजित होने वाले क्रिकेट सीरीजों का ऐलान कर दिया है। इसके अनुसार भारतीय टीम अगले साल जनवरी में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 31 Jul 2018, 5:27 PM IST

ind vs new zeland

जनवरी 2019 में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी भारतीय महिला और पुरूष टीम, देखें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आज साल 2019 की क्रिकेट सीरीजों का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड बोर्ड के इस ऐलान के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल जनवरी में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। जहां दोनों देशों के बीच पांच वनडे मैच और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दौरे की शुरुआत 23 जनवरी को होने वाले पहले एकदिवसीय मैच के साथ होगी। इस टूर का अंतिम मैच 10 फरवरी को खेला जाएगा। पुरूष क्रिकेट टीम के साथ-साथ उस समय भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी न्यूजीलैंड के दौरे पर होगी। महिला क्रिकेट वहां तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी। महिला क्रिकेट टीम के वनडे मुकाबले 24, 29 जनवरी और एक फरवरी को खेले जाएंगे। जबकि टी-20 मैच पुरूषों के टी-20 मैच वाले दिन ही आयोजित होंगे।

भारत का आना रोमांचक- एंथोनी
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के सीईओ एंथोनी क्रमी ने भारत के न्यूजीलैंड दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय पुरुष और महिला टीमों का यहां आना रोमांचक है। पुरुष टीम वनडे इंटरनेशनल में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम है और महिला टीम आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही थी।

पिछली बार 2013-14 में गई थी टीम इंडिया-

भारतीय क्रिकेट टीम इससे पहले न्यूजीलैंड के दौरे पर साल 2013-14 में गई थी। इस दौरे पर भारतीय टीम को पांच वनडे मैच खेलने थे। जिसमें चार मैचों में जीत हासिल करते हुए न्यूजीलैंड ने सीरीज पर कब्जा जमाया था। हालांकि उसके बाद जब पिछले साल कीवी टीम भारत के दौरे पर आई तो उन्हें मुंह की खानी पड़ी थी।

पुरूष क्रिकेट टीम का शेड्यूल-
वनडे सीरीज का प्रोग्राम-
23 जनवरी : पहला वनडे, नेपियर
26 जनवरी : दूसरा वनडे, माउंट मोनुनगाई
28 जनवरी : तीसरा वनडे, माउंट मोनुनगाई
31 जनवरी : चौथा वनडे, हैमिल्टन
3 फरवरी : पांचवां वनडे, वेलिंगटन

टी-20 सीरीज का प्रोग्राम-
6 फरवरी : पहला T20, वेलिंगटन
8 फरवरी : दूसरा T20, ऑकलैंड
10 फरवरी : तीसरा T20, हैमिल्टन

महिला क्रिकेट टीम का शेड्यूल-
वनडे क्रिकेट सीरीज का प्रोग्राम-
24 जनवरी- पहला वनडे- नेपियर
29 जनवरी- दूसरा वनडे - माउंट मोनगानुई
1 फरवरी- तीसरा वनडे - हैमिल्टन

टी-20 सीरीज का प्रोग्राम-
6 फरवरी : पहला T20, वेलिंगटन
8 फरवरी : दूसरा T20, ऑकलैंड
10 फरवरी : तीसरा T20, हैमिल्टन