7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साईब्रैंड और वान बीक ने खेली रिकॉर्ड तोड़ पारियां, नीदरलैंड ने श्रीलंका को दिया 263 रनों का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की पारी 49.4 ओवर में 262 रन पर ऑलआउट हो गई। एक वक्त नीदरलैंड की टीम ने 91 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद साईब्रैंड एंगलब्रेक्ट और लोगन वान बीक की 135 रन की साझेदारी ने डच टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

less than 1 minute read
Google source verification
ned_vs_sl.png

Netherlands vs Sri Lanka, World cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 19वां मुक़ाबला श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ के अटल विहारी बाजपई इकाना स्टेडियम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुक़ाबले में साईब्रैंड एंगलब्रेक्ट और लोगन वान बीक की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों की मदद से नीदरलैंड ने श्रीलंका के सामने 263 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य रखा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डच टीम 49.4 ओवर में 262 रन बनाकर ढेर हो गई। नीदरलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन साईब्रैंड एंगलब्रेक्ट ने बनाए। साईब्रैंड एंगलब्रेक्ट ने 82 गेंद पर एक सिक्स और चार चौके की मदद से 70 रन बनाए। उनके अलावा लोगन वान बीक ने 57 गेंद पर एक सिक्स और एक चौके की मदद से 59 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका और कसुन रजिथा ने चार -चार विकेट झटके।

एक वक्त नीदरलैंड की टीम ने 91 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। तब ऐसा लग रहा था कि टीम 150 से पहले ऑलआउट हो जाएगी। लेकिन इसके बाद साईब्रैंड एंगलब्रेक्ट और लोगन वान बीक ने सातवें विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की। यह वर्ल्ड कप के इतिहास में 7वे विकेट के लिए अबतक की सबसे बड़ी साझेदारी है।

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कॉलिन एकरमैन ने 19, मैक्स ओ'डोड एन 16 और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 16 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका और कसुन रजिथा के अलावा महेश तीक्ष्णा ने एक विकेट लिया। लखनऊ के इस विकेट पर 262 का स्कोर अच्छा साबित हो सकता है और नीदरलैंड श्रीलंका को टक्कर दे सकता है।