31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेंगलुरु में अपने पुश्तैनी घर पहुंचे रचिन रविंद्र, दादी ने उतारी नजर, वीडियो वायरल

श्रीलंका पर शानदार जीत दर्ज़ करने के बाद रचिन अपने दादा- दादी से मिलने पुश्तैनी घर पहुंचे। इस दौरान उनकी दादी ने देशी स्टाइल में अपने पोते की नज़र उतारी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 10 Nov 2023, 2:46 PM IST

dadi_rachin.jpg

Rachin Ravindra Meet His Grandparents: भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र का बल्ला इस वर्ल्ड कप में जमकर बोल रहा है। रचिन ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबको चौंकाया है और गोल्डन बैट की रेस में रचिन विराट कोहली, क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गजों को पछाड़ते हुए सबसे आगे हैं। रचिन बेंगलुरु के रहने वाले हैं और इस दौरान वे यहां अपने पुश्तैनी घर गए।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका का मुक़ाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में श्रीलंका पर शानदार जीत दर्ज़ करने के बाद रचिन अपने दादा- दादी से मिलने पुश्तैनी घर पहुंचे। इस दौरान उनकी दादी ने देशी स्टाइल में अपने पोते की नज़र उतारी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उनके बड़ों द्वारा दिए गए संस्कारों की सराहना कर रहे हैं।

दरअसल, रचिन मूल रूप से तो भारत से ही हैं, मगर 90 के दशक में उनके माता-पिता न्यूजीलैंड के शिफ्ट हो गए थे। रचिन वहीं पले-बड़े और अब न्यूजीलैंड के लिए ही वह क्रिकेट खेल रहे हैं। हालांकि उनके दादा-दादी भारत में ही रहते हैं। रचिन के पिता रवि कृष्णमूर्ति क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। वह खुद भी बेंगलुरु में क्लब क्रिकेट खेला करते थे। यही कारण है कि जब रचिन का जन्म हुआ था तो उन्होंने राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के नाम को मिलाकर अपने बेटे नाम रचिन रखा।

रचिन ने इस वर्ल्ड कप में अबतक 9 पारियों में 70.62 के औसत से 565 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और एक अर्धशतक भी लगाया है। इसी के साथ रचिन डेब्यू वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रचिन ने इस मामले में इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 2019 में 532 रन बनाए थे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल