12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NZ vs PAK: ग्लेन फिलिप्स और शादाब खान पर रहेंगी निगाहें, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

NZ vs PAK Dream 11: टी20 वर्ल्ड कप हो या फिर वनडे न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पाकिस्तान से कभी नहीं जीत पाई है। केन विलियम्सन की अगुवाई वाली कीवी टीम इस सिलसिले को तोड़ना चाहेगी। वहीं पाकिस्तान की नज़रें इस मैच को जीत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने पर होंगी ।

less than 1 minute read
Google source verification
135.jpg

New Zealand vs Pakistan playing 11 t20 world cup 2022 Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। सुपर 12 मुकाबलों में न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप 1 के पहले स्थान पर रही थी, वहीं पाकिस्तान की टीम ग्रुप 2 में दूसरे स्थान पर रही थी।

टी20 वर्ल्ड कप हो या फिर वनडे न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पाकिस्तान से कभी नहीं जीत पाई है। केन विलियम्सन की अगुवाई वाली कीवी टीम इस सिलसिले को तोड़ना चाहेगी। वहीं पाकिस्तान की नज़रें इस मैच को जीत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने पर होंगी। 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी दोनों टीमों का सामना हुआ था और तीनों मैच पाकिस्तान ने जीते।

SCG में न्यूजीलैंड ने कुल चार टी20 मुकाबले खेले हैं। इनमें उसे दो में जीत और दो में हार मिली है। उसका सफलता प्रतिशत 50-50 है। पाकिस्तान को दो मैचों में एक में जीत मिली, तो एक का परिणाम नहीं निकला। उसका सफलता प्रतिशत 100 फीसदी है।

ड्रीम 11 - डेवन कॉनवे, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, शादाब खान, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, हारिस रउफ, शाहीन शाह अफरीदी
कप्तान - शादाब खान
उपकप्तान - ग्लेन फिलिप्स

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
पाकिस्तानः मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।
न्यूजीलैंडः फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।