9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NZ vs RSA: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, कगिसो रबाडा और टिम साउथी की वापसी

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कीवी टीम ने लॉकी फर्ग्यूसन की जगह टिम साउथी को टीम में शामिल किया गया है। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम में तबरेज शम्सी की जगह तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की वापसी हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
rsa_vs_nz.png

New Zealand vs South Africa, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 32वां मुक़ाबला न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुक़ाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कीवी टीम के नियमित कप्तान केन विलियमसन इस मैच में भी नहीं खेल रहे हैं।

न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की जगह टिम साउथी को टीम में शामिल किया गया है। साउथी हाथ में चोट लगने की वजह से वर्ल्ड कप में अबतक खेले गए मैचों से बाहर थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने भी अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। चाइनामैन तबरेज शम्सी की जगह तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की वापसी हुई है।

दोनों टीमों ने अबतक शानदार प्रदर्शन किया है। दक्षिण अफ्रीका ने छह मैच में पांच जीते हैं। उसके 10 अंक हैं। वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं, पर न्यूजीलैंड ने छह में से चार मैचों को अपने नाम किया है। उसके आठ अंक हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -
न्यूजीलैंडः टॉम लाथम (कप्तान/विकेट कीपर), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल,ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रासी वन डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, गेराल्ड कोइत्जी, लुंगी एनगिडी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग