29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: बारिश के चलते तीसरा वनडे भी रद्द हुआ, न्यूजीलैंड ने 1-0 से सीरीज जीती

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच भी बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 220 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में एक विकेट खोकर 104 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद बारिश आ गई और आगे का मैच नहीं हो सका। मैदान गीला होने के बाद अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 30 Nov 2022, 3:13 PM IST

ind_vs_nz_match.png

New zealand vs India 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेला गया। यह मैच खराब मौसम के पूरा नहीं हो सका और रद्द हो गया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है। इस सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता था। वहीं दूसरा मुक़ाबला बारिश के चलते पूरा नहीं हो पाया था।

इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 220 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और श्रेयस अय्यर को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज इस मैच में अपना प्रभाव छोड़ने में नाकामियाब रहा। भारतीय पारी की शुरुआत कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल की जोड़ी ने की। टीम का स्कोर जब 39 था तब गिल 22 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भारतीय टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कप्तान धवन 28, ऋषभ पंत 10 और सूर्यकुमार यादव छह रन बनाकर आउट हुए।

इस बीच श्रेयस अय्यर ने एक छोर संभाला और 59 गेंद में 49 रन बनाए। अंत में वाशिंगटन सुंदर ने 64 गेंद में 51 रन की पार खेल भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। दीपक हुड्डा और दीपक चाहर ने 12-12 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने और डेरिल मिशेल ने तीन-तीन विकेट लिए। लॉकी फर्ग्यूसन और मिशेल सैंटनर को एक-एक विकेट मिला।

इस मामूली लक्ष्य का पीछा करने न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज फिन एलेन और डेवोन कॉन्वे ने मिलकर पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की। 97 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा है। फिन एलेन अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए। वे उमरान मलिक की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने उनका कैच पकड़ा। फिन एलेन ने 54 गेंद में 57 रन बनाए। इस पारी में उनके बल्ले से आठ चौके और एक सिक्स निकला। इसके बाद कॉन्वे का साथ देने कप्तान विलियम्सन आए। लेकिन तभी 18वां ओवर खत्म होते ही बारिश शुरू हो गई। डेवोन कॉन्वे 51 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद रहे। विलियम्सन ने सिर्फ तीन गेंद खेली हैं और अब तक उनका खाता नहीं खुला।

एक वनडे मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 20-20 ओवर होने जरूरी हैं। लेकिन इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने मात्र 18 ओवर खेले थे। ऐसे में इस मैच को रद्द कर दिया गया और कीवी टीम ने 1-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।