9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CPL 2024: 6 चौके और 7 छक्के…निकोलस पूरन ने खेली ताबड़तोड़ पारी; तूफानी शतक से चूके

निकोलस पूरन ने छह चौके और सात छक्के की मदद से मात्र 43 गेंद पर नाबाद 93 रन ठोके। उनकी इस शानदार पारी की मदद से ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 7 विकेट से हरा दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

Nicholas Pooran, Caribbean Premier League 2024: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का 25वां मुक़ाबला ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (SNP) के बीच खेला गया। इस मुक़ाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के विकेट कीपर बल्लेबाजी निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।

इस मुक़ाबले में निकोलस पूरन ने छह चौके और सात छक्के की मदद से मात्र 43 गेंद पर नाबाद 93 रन ठोके। उनकी इस शानदार पारी की मदद से ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 7 विकेट से हरा दिया।

मैच की बात करें तो सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 193 रन बनाए। जिसके जवाब में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने यह लक्ष्य 18.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पूरन को उनके जोरदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पूरन के अलावा कप्तान कीरोन पोलार्ड ने भी आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद पर 58 रन बनाए। वहीं रॉय ने 34 गेंद पर 64 रन की पारी खेली।

इस जीत के साथ ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के सात मैच में 10 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है। वहीं सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स का प्रदर्शन इस सीजन बेहद खराब रहा है। वह 10 मैच में दो अंक के साथ आखिरी स्थान पर हैं।