1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICC Women’s Under-19 T20 World Cup: न्यूजीलैंड उलटफेर का शिकार, नाइजीरिया ने रचा इतिहास

ICC Women's Under-19 T20 World Cup: अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 में नाइजीरिया की पहली जीत है। नाइजीरिया का पहला मुकाबला बारिश की वजह से बगैर टॉस के रद्द हो गया था।

2 min read
Google source verification

ICC Women's Under-19 T20 World Cup, Nigeria vs New Zealand: अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 में नाइजीरिया ने उलटफेर करते हुए इतिहास रच दिया है। दरअसल, नाइजीरिया ने वर्षा बाधित 13-13 ओवर खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 रन से हराया।

न्यूजीलैंड ने नाइजीरिया के खिलाफ टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नाइजीरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाए। नाइजीरिया की ओर से लिलियन उदेह और लकी पेयटी ही दहाई के आंकड़े को छू सकीं। लिलियन उदेह ने 18 रन और लकी पेयटी ने 19 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: टीम की घोषणा करते हुए सलेक्टर अजित अगरकर से हुई चूक? लीक हो गई भारतीय टीम की प्लेइंग 11

वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 6 विकेट पर 63 रन ही बना सकी और उन्हें 2 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। न्यूजीलैंड की ओर से ईव वोलैंड (14), अनिका टोड (19) और टैश वेकेलिन (18) ही दहाई के आंकड़े को छू सकीं।

टूर्नामेंट में नाइजीरिया की यह पहली जीत

अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 में नाइजीरिया की पहली जीत है। नाइजीरिया का पहला मुकाबला बारिश की वजह से बगैर टॉस के रद्द हो गया था। नाइजीरिया की अंडर-19 महिला टीम ने टूर्नामेंट में पहली बार भाग लिया है, जिसमें उन्होंने न्यूजीलैंड जैसी टीम को हराकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

आखिरी 2 ओवर में 17 रन नहीं बना सकी न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड टीम को नाइजीरिया से मुकाबले को जीतने के लिए 17 रन चाहिए थे। न्यूजीलैंड ने 12वें ओवर में 8 रन बनाए। ऐसे में आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड टीम को जीत के लिए 9 रन की दरकार थी, लेकिन कीवी टीम सिर्फ छह रन ही बना सकी। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की अंडर-19 महिला टीम को 2 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- Team India Squad: अजीत अगरकर का पर्दाफाश! करुण नायर को टीम में न शामिल करने पर बोल गए इतना बड़ा झूठ

Story Loader