9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026: इस युवा ऑलराउंडर के सामने फीके पड़े हार्दिक, अक्षर और दुबे, 200 से ज्यादा रन बनाए और 7 विकेट भी झटके

नितीश ने 10 मैचों की 9 पारियों में 31.71 की औसत से 222 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 166.91 का रहा है। नितीश ने इस सीजन एक अर्धशतक भी लगाया है। वे अबतक 14 चौके और 16 छक्के लगा चुके हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 09, 2026

IPL 2026

सनराइजर्स हैदराबाद के 22 वर्षीय नितीश कुमार रेड्डी (photo: IPL)

Nitish Kumar Reddy, Indian Premier league 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत टी20 विश्व कप 2026 के ठीक बाद हुई थी, जिसे भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीता था। विश्व कप विजेता टीम के तीन प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे से उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को इस सीजन शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन तीनों ही अब तक निराश करने वाले रहे हैं।

इन तीन दिग्गज ऑलराउंडरों की तुलना में एक युवा भारतीय ऑलराउंडर ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और अपनी टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई है। हम बात कर रहे हैं सनराइजर्स हैदराबाद के 22 वर्षीय नितीश कुमार रेड्डी की। नितीश ने विस्फोटक बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी के साथ अपनी टीम को मजबूत सहारा दिया है।

नितीश ने 10 मैचों की 9 पारियों में 31.71 की औसत से 222 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 166.91 का रहा है। नितीश ने इस सीजन एक अर्धशतक भी लगाया है। वे अबतक 14 चौके और 16 छक्के लगा चुके हैं। इसके अलावा नितीश ने 10 मैचों में 34.14 की औसत से 7 विकेट भी झटके हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 10.39 की रही है। उनका बेस्ट फिगर 17 रन देकर दो विकेट है।

नितीश के इस प्रदर्शन का ही नतीजा है कि सनराइजर्स हैदराबाद 11 मैचों में 7 जीत के साथ वर्तमान में पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या 8 मैचों में 146 रन बना सके हैं और 4 विकेट लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी कर रहे अक्षर पटेल 11 मैचों में सिर्फ 44 रन बना पाए हैं, हालांकि उनके नाम 10 विकेट हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के लिए खेल रहे शिवम दुबे 9 मैचों में 150 रन बना सके हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट और प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। गेंदबाजी में उन्हें सिर्फ 2 मैचों में मौका मिला, जिसमें 1 विकेट लिया।