9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RR vs GT Head-to-Head: राजस्थान पर भारी रही है गुजरात की टाइटंस, क्या आज जयपुर में बदलेगा इतिहास? देखें पिछले 5 मैचों के नतीजे

RR vs GT Head-to-Head: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टक्कर है। आंकड़ों में गुजरात का पलड़ा भारी है, लेकिन पिछले दो मैचों में राजस्थान ने बाजी पलटी है। जानें वेन्यू रिकॉर्ड्स और हेड-टू-हेड आंकड़े।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 09, 2026

RR vs GT head to head, RR vs GT IPL 2026 stats, राजस्थान के कप्तान रियान पराग और गुजरात के कप्तान शुभमन गिल

राजस्थान के कप्तान रियान पराग और गुजरात के कप्तान शुभमन गिल (Photo - IANS)

RR vs GT head to head: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच जो मुकाबला होने जा रहा है, वह सिर्फ मैदान की लड़ाई नहीं बल्कि आंकड़ों का भी बड़ा खेल है। रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम शुरुआती जीत के बाद थोड़ी लड़खड़ा गई है (पिछले 5 में से 3 हार), वहीं शुभमन गिल की गुजरात लगातार तीन जीत के साथ जबरदस्त लय में लौट आई है।

हेड-टू-हेड: गुजरात का पलड़ा भारी

अगर हम इतिहास की बात करें, तो अब तक दोनों टीमों के बीच 9 मुकाबले हुए हैं। इसमें गुजरात टाइटंस ने 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स सिर्फ 3 मैच ही जीत पाई है।

टीममैचजीतहार
गुजरात टाइटंस (GT)963
राजस्थान रॉयल्स (RR)936

पिछले 5 मुकाबलों की कहानी

दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में दबदबा बनाने वाली गुजरात को राजस्थान ने 2026 के इस सीजन में दो बार धूल चटाई है।और पिछले 5 मुकाबलों की बात करे तो -

  • 4 अप्रैल 2026: राजस्थान 6 रन से जीता (RR: 210, GT: 204)
  • 28 अप्रैल 2026: राजस्थान 8 विकेट से जीता (RR: 212, GT: 209)
  • 9 अप्रैल 2025: गुजरात 58 रन से जीता
  • 10 अप्रैल 2024: गुजरात 3 विकेट से जीता
  • 5 मई 2023: गुजरात 9 विकेट से जीता

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम का रिकॉर्ड

आज का मैच राजस्थान के जयपुर में है, लेकिन यहां भी गुजरात ने राजस्थान को परेशान किया है। इस मैदान पर हुए 3 मैचों में से 2 गुजरात ने जीते हैं और केवल 1 राजस्थान ने। हालांकि, 2025 में राजस्थान ने यहां गुजरात को बुरी तरह हराया था, जहां उन्होंने 210 का टारगेट मात्र 16 ओवरों में हासिल कर लिया था।

अहमदाबाद और गुवाहाटी का हाल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें 4 बार भिड़ी हैं और मामला 2-2 की बराबरी पर है। 2022 का फाइनल गुजरात ने यहीं जीता था, लेकिन 2026 में राजस्थान ने यहां 6 रन से रोमांचक जीत दर्ज की थी। वहीं गुवाहाटी में ये दोनों टीमें अब तक कभी आमने-सामने नहीं आई हैं।

मैच का टर्निंग पॉइंट होगा…

राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर अकेले दम पर पावरप्ले में विकेट निकाल रहे हैं, लेकिन उन्हें बाकी गेंदबाजों (नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे) से सहयोग नहीं मिल रहा। दूसरी ओर, गुजरात अगर आज जीतती है, तो वह सीधे पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी।