
मैच के दौरान अंपायर से बहस करते हुए नीतीश राणा। (फोटो सोर्स: वीडियो स्क्रीन शॉट)
Tristan Stubbs denied glove change request: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में शनिवार रात चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके और डीसी के बीच सीजन का 18वां मुकाबला खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन के शतक और जेमी ओवरटन की (18/4) शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराते हुए आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। लेकिन, इस जीत से ज्यादा ये मैच अंपायर के उस फैसले को लेकर सुर्खियों में है, जब उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को गीले ग्लव्स बदलने की इजाजत नहीं दी और शायद वह इसी वजह से आउट हो गए।
मैच के दौरान कुछ तनावपूर्ण पल भी आए, जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों (जिनमें नीतीश राणा भी शामिल थे) और कोच ने अंपायर से इस बात पर सवाल किया कि ट्रिस्टन स्टब्स को ग्लव्स बदलने की इजाजत क्यों नहीं दी गई। यह घटना तब हुई, जब दिल्ली कैपिटल्स लक्ष्य का पीछा कर रही थी।
19वें ओवर में स्टब्स ने अपने ग्लव्स बदलने की मांग की। वह असहज दिख रहे थे, क्योंकि पसीने से भीगे ग्लव्स के कारण उनकी पकड़ (grip) प्रभावित हो रही थी। जब उनकी मांग ठुकरा दी गई तो नीतीश राणा और दिल्ली के प्लेयर्स ने अंपायर से बात की और कहा कि गीले ग्लव्स के साथ खेलने से खिलाड़ी के प्रदर्शन और सुरक्षा, दोनों पर बुरा असर पड़ सकता है।
इसके तुरंत बाद 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्टब्स आउट हो गए। वह जेमी ओवरटन की गेंद पर मिड-ऑफ के ऊपर से शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे, तभी नूर अहमद ने उनका कैच लपक लिया। आउट होने के बाद स्टब्स ड्रेसिंग रूम की ओर जाते हुए रास्ते में ही अपना बैट और ग्लव्स फेंकते हुए चले गए। इसके बाद उन्होंने गुस्से में ड्रेसिंग रूम में अपना हेलमेट फेंककर भी मारा।
चेन्नई सुपर किंग्स की यह इस सीजन में लगातार तीन हार के बाद पहली जीत है। इस जीत के साथ सीएसके पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर पहुंच गई है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स दो जीत और दो हार के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है।
सैमसन ने 56 गेंदों पर नाबाद 115 रन और आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों पर 59 रन बनाते दूसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़े, जिससे सीएसके का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन तक पहुंच गया। दिल्ली कैपिटल्स को जेमी ओवरटन के सामने संघर्ष करना पड़ा ओवरटन ने 18 रन देकर 4 विकेट लिए और दिल्ली की पूरी टीम 189 रनों पर ऑल आउट हो गई।
Published on:
12 Apr 2026 08:25 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
