
नेल्सन। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच इन दिनों पांच टी-20 मैचों की क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला मेहमान टीम इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने जीता था तो वहीं अगले दोनों मैच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपने नाम किए।
तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को नजदीकी मुकाबले में 14 रनों से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई थी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लिश टीम सात विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवरों में 166 रन ही बना सकी।
बहरहाल ये सीरीज एक अन्य कारण से चर्चा में आ रही है। इस चर्चा का कारण है इस मैच के चौथे अंपायर गर्थ स्टिरैट। आमतौर पर अंपायर्स को ख़बरों में जगह नहीं मिलती है लेकिन गर्थ लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे टी-20 मैच के ऑफिशियल फोर्थ अंपायर गर्थ पूर्व में पेशे से एक पॉर्न स्टार रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 50 साल के गर्थ ने साल 2003 में कुछ पॉर्न फिल्मों में काम किया था।
अपनी पुरानी पहचान सामने आने के बाद गर्थ ने एक इंटरव्यू में कहा, "हां मैंने कुछ पॉर्न फिल्मों में काम किया था लेकिन ये तब की बात है जब मैं सिंगल हुआ करता था। अब मैं अपने अतीत के दिनों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।"
Updated on:
8 Nov 2019, 12:25 PM IST
Published on:
8 Nov 2019, 12:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.