11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NZ: वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने बदला कप्तान, इस वजह से भारत नहीं आएंगे केन विलियमसन

IND vs NZ: विलियमसन को वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण आराम दिया गया है और वे अगले महीने लिमिटेड ओवर्स के दौरे के लिए भारत नहीं आएंगे। उनके अलावा टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड और टेस्ट के कप्तान टिम साउदी को भी आराम दिया गया है। गैरी स्टीड की जगह ल्यूक रोंची कोच की भूमिका निभाएंगे।

2 min read
Google source verification
nz_vs_india.png

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जल्द तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी। 18 जनवरी से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए कीवी टीम ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज में न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। उनकी जगह विकेट कीपर बल्लेबाज टॉम लैथम को टीम की कमान दी गई है।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विलियमसन को वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण आराम दिया गया है और वे अगले महीने लिमिटेड ओवर्स के दौरे के लिए भारत नहीं आएंगे। उनके अलावा टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड और टेस्ट के कप्तान टिम साउदी को भी आराम दिया गया है। गैरी स्टीड की जगह ल्यूक रोंची कोच की भूमिका निभाएंगे। वहीं साउदी की जगह जगह मार्क चैपमैन और जैकब डफी को शामिल किया गया है।

लंबे कद के बेहतरीन तेज गेंदबाज काइल जैमीसन अभी भी पीठ की चोट से नहीं उबर सके हैं। ऐसे में वे इस दौरे पर नहीं जाएंगे। लेग स्पिनर इश सोढ़ी की वनडे टीम में वापसी हुई है। उनके अलावा बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्क निकोल्स को भी शामिल किया गया है। कीवी टीम ने हेनरी शिपली को मौका दिया है।

न्यूजीलैंड के चयनकर्ता गेविन लार्सन ने कहा कि इस दौरे से अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, 'यह अपनी दो मजबूत टीमों को उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में उतारने का सुनहरा अवसर है। वनडे विश्व कप में एक साल से भी कम का समय बचा है और ऐसे में इन टीमों के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर खेलने तथा परिस्थितियों को समझने का यह उपयुक्त समय है।'

न्यूजीलैंड के भारत दौरे का शेड्यूल -

वनडे सीरीज -
पहला वनडे: 18 जनवरी, हैदराबाद
दूसरा वनडे: 21 जनवरी, रायपुर
तीसरा वनडे: 24 जनवरी, इंदौर

टी20 सीरीजी -
पहला टी20: 27 जनवरी, रांची
दूसरा टी20: 29 जनवरी, लखनऊ
तीसरा टी20: 01 फरवरी, अहमदाबाद

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टीम
टॉम लैथम (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले और ईश सोढ़ी।