
NZ vs PAK 2nd T20 Live Details: वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय दो ऐसे टीमें आमने सामने हैं, जिनका चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में प्रदर्शन एक दूसरे के विपरीत रहा था। पाकिस्तान मेजबान होने के बावजूद पहले राउंड से बाहर हो गया था तो न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंची, जहां उसे भारतीय टीम से हार का सामना करना पड़ा था। अब दोनों टीमें टी20 क्रिकेट में आमने सामने हैं और यहां भी पाकिस्तान का बुरा हाल है। पहले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम 100 के आंकड़े को भी नहीं छू सकी थी। दूसरा मुकाबला यूनिवर्सिटी ओवल में खेला जाएगा। चलिए जानते हैं भारत में कब और कहां इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 6:45 बजे शुरू होगा।
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला यूनिवर्सिटी ओवल (University Oval Cricket Stadium) में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर होगा।
मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सलमान आगा (कप्तान), इरफान खान, शादाब खान, खुशदिल शाह, अब्दुल समद, जहांदाद खान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, मोहम्मद अली, ओमैर यूसुफ, हारिस रऊफ, अब्बास अफरीदी, उस्मान खान और सुफियान मुकीम।
टिम सीफर्ट, फिन एलन, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, बेन सियर्स और विलियम ओ'रूर्की।
Updated on:
17 Mar 2025 03:42 pm
Published on:
17 Mar 2025 03:42 pm
