28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैकग्रा के बराबर पहुंच गए हैं जेम्स एंडरसन, जल्द ही आगे भी निकल जाएंगे- लेकिन ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज कहीं बेहतर

जेम्स एंडरसन ने पांचवें टेस्ट मुकाबले में भारत की दूसरी इनिंग में दो विकेट लेकर ग्लेन मैकग्रा के विकेटों की बराबरी कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 11 Sep 2018, 9:50 AM IST

james anderson

मैकग्रा के बराबर पहुंच गए हैं जेम्स एंडरसन, जल्द ही आगे भी निकल जाएंगे- लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज कहीं बेहतर

नई दिल्ली।इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 563 विकेट हासिल करते हुए आस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा की बराबरी कर ली है। भारत के खिलाफ यहां ओवल मैदान पर जारी पांचवें टेस्ट मैच की चौथी पारी में सोमवार को दो विकेट लेने के साथ ही उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया। एंडरसन अब टेस्ट क्रिकेट में मैकग्रा के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। वह भारत के खिलाफ इस टेस्ट मैच में या फिर अगले दौरे पर मैकग्रा को पछाड़ सकते हैं लेकिन क्या एंडरसन टेस्ट में सबसे सफल तेज गेंदबाज बन जाएंगे? आइए एक नजर डालते हैं मैकग्रा और एंडरसन के टेस्ट गेंदबाजी रिकॉर्ड पर, जिससे इस सवाल का जवाब आसानी से मिल जाएगा।


जेम्स एंडरसन का टेस्ट रिकॉर्ड-
एंडरसन ने 143 टेस्ट मैचों की 267 इनिंग में 563 विकेट झटके हैं। उन्होंने यह विकेट 26.85 की औसत से लिए हैं। उनकी इकॉनमी 2.88 की रही है, उन्होंने एक इनिंग में 5 विकेट 26 बार लिए हैं और मैच में 10 विकेट 3 बार लिए हैं। उनका इनिंग बेस्ट प्रदर्शन 42 रन खर्च कर 7 विकेट झटकने का है। वहीं मैच का बेस्ट प्रदर्शन 71 रन खर्च कर 11 विकलेट झटकने का है। एंडरसन के इंग्लैंड के बाहर 54 मैचों में 34.15 की औसत से 174 विकेट हैं। इंग्लैंड के बाहर उनका औसत 8 रनों तक खराब हो जाता है।


ग्लेन मैकग्रा का रिकॉर्ड-
मैकग्रा ने अपने क्रिकेट करियर का पहला टेस्ट मैच 1993 में खेला था और आखिरी मैच 2007 में। उन्होंने इस अवधि में कुल 124 मैच खेले जिसकी 243 इनिंग में वह एंडरसन के मुकाबले कहीं बेहतर औसत से 563 विकेट झटकने में कामयाब रहे। उनकी 2.49 की इकॉनमी भी एंडरसन से कहीं बेहतर है। उन्होंने इनिंग में 5 विकेट 29 बार लिए है और मैच में 10 विकेट 3 बार। मैकग्रा ने ऑस्ट्रेलिया के बाहर 55 मैचों में 21.35 की औसत से 260 विकेट झटके हैं। उनका घर के बाहर का औसत और भी बेहतर है। मैकग्रा ने कम मैचों में बेहतर इकॉनमी और औसत के साथ एंडरसन के बराबर विकेट झटके है। इसके साथ ही एंडरसन का रिकॉर्ड इंग्लैंड के बाहर ख़राब है, वहीं दूसरी ओर मैकग्रा का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के बाहर भी बेहतर है।


बराबर पहुचें एंडरसन-
पांचवें टेस्ट मैच से पहले एंडरसन ने अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर कुल 559 विकेट लिए थे। मैच की दूसरी और चौथी पारी में दो-दो विकेट लेकर वह मैकग्रा के बराबर आ गए। उन्होंने भारत की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया था वहीं दूसरी पारी में उन्होंने शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा को अपना शिकार बनाया। अब वह 563 विकेटों के साथ मैकग्रा के रिकॉर्ड के बराबर हैं। सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में पहला नाम श्रीलंका के ऑफ स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का है जिन्होंने 133 मैचों में 800 विकेट झटके हैं, दूसरा नाम ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिन गेंदबाज शेन वार्न का है जिन्होंने 145 मैचों में 708 विकेट झटके हैं, तीसरा नाम भारत के लेग स्पिनर अनिल कुंबले का है जिन्होंने 132 मैचों में 619 विकेट झटके हैं। चौथा नाम मैकग्रा और पांचवां एंडरसन का है।