11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs PAK: हैरी ब्रुक का खुलासा, कहा – दोस्त से कहकर आया था, पाकिस्तान में 2 शतक बनाऊंगा

ब्रुक ने पहले टेस्ट में 153 और 87 रनों की पारी खेली थी। वहीं दूसरे टेस्ट में इंग्लिश बल्लेबाज ने 9 और 108 रन जड़े थे। इस तीसरे मुक़ाबले में ब्रुक ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 111 रन की पारी खेली है। मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए ब्रुक ने खुलासा किया कि उन्होंने एक दोस्त से कहा था कि वह पाकिस्तान में दो शतक बनाएंगे।

2 min read
Google source verification
harry.png

Harry Brook Pakistan vs England test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुक़ाबला कराची में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के मध्य क्रम के बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने शानदार बल्लेबाजी करते एक बार फिर शतक लगाया है। ब्रुक इस दौरे में शानदार फॉर्म में हैं और अबतक तीन शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं।

ब्रुक ने पहले टेस्ट में 153 और 87 रनों की पारी खेली थी। वहीं दूसरे टेस्ट में इंग्लिश बल्लेबाज ने 9 और 108 रन जड़े थे। इस तीसरे मुक़ाबले में ब्रुक ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 111 रन की पारी खेली है। मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए ब्रुक ने खुलासा किया कि उन्होंने एक दोस्त से कहा था कि वह पाकिस्तान में दो शतक बनाएंगे।

पाकिस्तान में खेलने का अनुभव रखने वाले ब्रुक ने कहा, "मैंने अपने एक साथी (दौरे से पहले) से कहा था कि मैं यहां से जाने से पहले दो शतक लगाना चाहता हूं।" ब्रुक ने विकेटकीपर बेन फोक्स की प्रशंसा की, जिनके साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए 117 रन जोड़े और इंग्लैंड को पाकिस्तान की पहली पारी के 304 रनों के करीब पहुंचा दिया।

उन्होंने कहा, "बेन फोक्स को ऐसा नहीं लग रहा था कि वह आउट हो जाएंगे। हम जितनी देर तक खेल सकते थे, उतनी देर तक खेलते रहे। हम सिर्फ एक साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहे थे।" उन्होंने कहा, "हम उन्हें (पाकिस्तान को) को पीछे करने की पूरी कोशिश करेंगे।"

इस बीच, पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली ने उम्मीद जताई कि मेजबान टीम अब भी एक अच्छी जीत हासिल कर सकती है। नोमान ने कहा, "हमारे पास अब भी अच्छा मौका है, क्योंकि उन्हें चौथी पारी खेलनी है।" उन्होंने कहा, "अगर हम उन्हें 200-250 का लक्ष्य देते हैं तो हमारे पास अच्छा मौका है, क्योंकि आने वाले दिनों में पिच से गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी।"