नई दिल्ली। दुबई में पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान की पहली पारी में 482 के जवाब में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों ने 142 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे एरॉन फिंच अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। डेविड वार्नर और कैमरन बैंक्रॉफ्ट पर लगे बैन की बाद ऑस्ट्रेलिया की लिए नई सलामी जोड़ी बल्लेबाजी करने उतरी थी। ऐसे में दोनों ने ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान की खिलाफ अच्छी शुरुआत दिलाने की साथ ही भारत को भी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले चेता दिया है। वेस्टइंडीज सीरीज के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नवंबर में जाएगी।