28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Babar Azam ने पहले Virat kohli का यह रिकॉर्ड तोड़ा, फिर अपना मैन ऑफ द मैच इस खिलाड़ी को दिया

बाबर आजम ने इस मैच में 103 रनों की शानदार पारी खेलते हुए वनडे करियर का 17वां शतक जड़ा। इस शतक के साथ उन्होंने बतौर कप्तान वनडे क्रिकेट में 1000 रन भी पूरे कर लिए।

2 min read
Google source verification
babar.png

बाबर आजम ने इस मैच में 103 रनों की शानदार पारी खेली।

Babar Azam Century Virat kohli record: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। 14 साल बाद इस स्टेडियम में खेला गए इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने शानदार शतक जड़ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बतौर कप्तान बाबर वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड पहले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम था।

बाबर आजम ने इस मैच में 103 रनों की शानदार पारी खेलते हुए वनडे करियर का 17वां शतक जड़ा। इस शतक के साथ उन्होंने बतौर कप्तान वनडे क्रिकेट में 1000 रन भी पूरे कर लिए। इस आंकड़े को छूने के लिए बाबर ने 13 पारियों का सहारा लिया। वहीं कोहली ने यह कारनामा 17 पारियों में किया था। उसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डी विलियर्स ने 18, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने 20, और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने 21 पारियों में यह कारनामा किया था।

इतना ही नहीं इसी के साथ बाबर आजम ने इतिहास रचते हुए वनडे क्रिकेट में दूसरी बार शतकों की हैट्रिक लगाई है। बाबर का वनडे क्रिकेट में यह लगातार तीसरा शतक है। वहीं पिछली पांच पारियों में यह उनका चौथा शतक है। उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें 'मैन ऑफ मैच' चुना गया। लेकिन उन्होंने अपना यह अवार्ड खुशदिल शाह को दिया। लेकिन कप्तान ने अवॉर्ड से मिली राशि को खुशदिल शाह को ट्रांसफर करने का फैसला किया, जिन्होंने अंतिम ओवर में पाकिस्तान की जीत सुनिश्चित करने के लिए तेज पारी खेली थी।

खुशदिल जब बल्लेबाजी करने आए तब पाकिस्तान को जीत के लिए 51 गेंदों पर 69 रनों की दरकार थी और बाबर आजम आउट हो चुके थे। खुशदिल ने उस स्थिति ने 23 गेंदों पर 41 रनो की पारी खेली जिसमें एक चौका और चार सिक्स लगाए। 47वें ओवर में खुशदिल ने रोमारियो शेफर्ड पर लगातार तीन सिक्स लगाए।

इस मुकाबले में बाबर आजम ने 107 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली। साथ ही इमाम-उल-हक ने उनका साथ दिया। दूसरे विकेट के लिए दोनों खिलाड़ियों के बीच 103 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद उन्होंने रिजवान के साथ तीसरे विकेट के लिए 108 रन जोड़े। हालांकि, खुशदिल शाह ने 23 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए और जीत के साथ मैच को समाप्त किया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग