
New Zealand vs Pakistan tri Series: टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक बड़ा धमाल कर दिया है। बाबर आजम की अगुवाई वाली इस टीम ने न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ खेली जा रही ट्राई सीरीज का फाइनल अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तानी ने इस सीरीज के फाइनल मुक़ाबले में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। टी20 वर्ल्ड कप से 10 दिन पहले पाकिस्तान के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है।
इस सीरीज में अपने सभी चार मैच हारकर बांग्लादेश पहले ही बाहर हो गया था, ऐसे में फ़ाइनल मुक़ाबला मेजबान न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस मैच को जीत लिया। फ़ाइनल मुक़ाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियमसन के शानदार अर्धशतक की मददा से 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 आरएन बनाए। विलियमसन ने 38 गेंद पर चार चौके और दो सिक्स की मदद से 59 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 29 और मार्क चैपमैन ने 25 रन बनाए।
पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज नसीम शाह और हारिस रऊफ को 2-2 विकेट झटके। वहीं शादाब खान और मोहम्मद नवाज़ ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान बाबर आजम 14 गेंद पर 15 रन बनाकर ऑफ स्पिनर मिचेल ब्रेसवेल का शिकार हुए। इसके थोड़ी देर बाद शान मसूद भी 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे वर्ल्ड नंबर 1 मोहम्मद रिजवान ने थोड़ा फाइट दिखाई। लेकिन वे 29 गेंद पर 34 रन बनाकर लेग स्पिनर ईश सोढ़ी की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद मोहम्मद नवाज और हैदर अली ने बेहतरीन साझेदारी करके टीम की जीत पक्की कर दी। दोनों ने 26 गेंद पर 56 रन की साझेदारी की। हैदर अली ने 15 गेंद पर 31 रन और नवाज 22 गेंद पर 38 रन बनाए। पाकिस्तान ने 19.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
Published on:
14 Oct 2022 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
