
पाकिस्तान के कप्तान बाबर अजाम
Babar Azam fines by umpire: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुक़ाबले के दौरान एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। जिसके चलते पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम सुर्खियों में आ गए हैं। पाकिस्तान की फील्डिंग के दौरान बाबर ने एक शर्मनाक हरकत कर क्रिकेट के नियमों का उल्लंघन किया। जिसके चलते उन्हें अंपायर ने पांच रन की पेनाल्टी लगाई। हालांकि इस पेनाल्टी का फायदा वेस्टइंडीज की टीम नहीं उठा पाई और इसके बावजूद 120 रनों के बड़े अंतर से यह मैच हार गई।
इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान ग्लव्स पहनकर फील्डिंग करते नजर आए। इसके बाद अंपायर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें ग्लव्स उतारने के लिए कहा और वेस्टइंडीज के पेनाल्टी के रूप में पांच रन दे दिए। बाबर की ग्लव्स पहन कर फील्डिंग करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है और उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।
नियम के मुताबिक विकेटकीपर के अलावा कोई दूसरा खिलाड़ी फील्डिंग के दौरान ग्लव्स नहीं पहन सकता। अगर कोई खिलाड़ी ऐसा करता है को बल्लेबाजी कर रही टीम को अतिरिक्त पांच रन दिए जाते हैं। इसी वजह से बाबर के ग्लव्स पहनने पर क्रिकेट के नियम 28.1 के तहत वेस्टइंडीज टीम को पांच अतिरिक्त रन दिए गए।
इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 275 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक और बाबर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। इमाम ने 72 गेंद पर 72 रन बनाए। वहीं बाबर ने 93 गेंद पर 77 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए अकील होसिन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।
जवाब में वेस्टइंडीज की टीम मात्र 15 रन पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज के लिए शरमार्ह ब्रूक्स ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। उसके अलावा सलामी बल्लेबाज काइल मेयर ने 33 रनों की पारी खेली। पाक गेंदबाजों की बात करें तो मोहम्मद नवाज ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। उनके अलावा मोहम्मद वसीम जूनियर ने तीन और शादाब खान ने दो विकेट लिए। शाहीन अफरीदी को एक विकेट मिला।
Published on:
11 Jun 2022 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
