
नई दिल्ली।क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( Cricket World Cup 2019 ) में पाकिस्तान टीम ( Pakistan team ) के निराशाजनक प्रदर्शन का ठीकरा मुख्य कोच मिकी आर्थर फोड़ दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ( PCB ) ने फैसला किया है कि टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर ( Mickey Arther ) के कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इससे पहले पीसीबी की समीक्षा समिति के सदस्य के सदस्य वसीम अकरम ने कहा था कि मुख्य कोच मिकी आर्थर को एक मौका और दिया जाना चाहिए।
मुख्य कोच मिकी आर्थर के साथ पूरे कोचिंग स्टाफ पर गिरी गाज
मुख्य कोच मिकी आर्थर के साथ गेंदबाजी कोच अजहर महमूद, बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच ग्रांट लूडन पर गाज गिरी है। पीसीबी ने इन सभी के अनुबंध को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।
कई पूर्व खिलाड़ियों ने की थी मिकी आर्थर को हटाने की मांग
पाकिस्तान की टीम क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई थी। जिसके बाद देश के क्रिकेट समर्थकों और पूर्व खिलाड़ियों ने मुख्य कोच और कप्तान को बदलने की मांग की थी। लोगों के दबाव को देखते हुए पीसीबी ने वर्ल्ड कप में पाक टीम के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया था। बीच में खबर आई कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मिकी आर्थर के कार्यकाल को बढ़ा सकता है। लेकिन एक के बाद एक पूर्व खिलाड़ियों ने मिकी आर्थर को हटाने की मांग कर डाली।
शोएब अख्तर और अब्दुल कादिर ने भी की थी आर्थर को हटाने की मांग
पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ( shoaib akhtar ) ने पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं पता। वहीं पूर्व लेग स्पिनर अब्दुल कादिर ने मिकी आर्थर पर कई सीनियर खिलाड़ियों को गलत तरीके से टीम से बाहर करने का आरोप लगाया था।
Published on:
07 Aug 2019 03:37 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
