नई दिल्ली।भारत और पाकिस्तान के बीच का रिश्ता कैसा है, ये आप-हम भलीभांति जान रहे हैं। दो पड़ोसी मुल्क जो यदि एक-दूसरे के विकास में साथ होते तो आज स्थिति कुछ और होती। लेकिन दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के विरोधी है। दोनों देशों के बीच चल रही तल्ख रिश्ते की बानगी संसद से लेकर सड़क तक दिखती रहती है। संसद में जहां दोनों देशों के राजनेता एक-दूसरे का छीछालेदर करते है, वहीं सड़कों पर दोनों तरफ से उग्र लोगों को जमात विरोध-प्रदर्शन करती दिखती है। मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बातचीत का दौर भी थम चुका है।