तोड दिया विवि रिचर्ड्स का रिकॉर्ड-
बताते चले कि विव रिचर्ड्स ने यह कारनामा अपनी 21 पारी में किया था। जबकि फखर आज अपनी 18वीं पारी में ही ये कर दिया। वन-डे क्रिकेट में विव रिचर्ड्स के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर केविन पीटरसन, जोनाथन ट्रोट, क्विंटन डी कॉक, और बाबर आजम काबिज हैं। इन सभी बल्लेबाजों ने अपने वन-डे करियर की 21वीं पारी में 1,000 रन का आंकड़ा पार किया था। इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 2008 में अपने वन-डे करियर की 24वीं पारी में यह आंकड़ा पार किया था।