भारत ने इंग्लैंड में मत्र 6 टेस्ट जीते हैं
जी हां! भारत 17 बार इंग्लैंड दौरे पर जा चुका हैं लेकिन भारत ने यहां सिर्फ तीन सीरीज जीतीं हैं। 17 दौरों में भारत ने मात्र 6 टेस्ट मैच जीते हैं जिनमें तीन टेस्ट पिछली चार सीरीज में जीते हैं। इन आकड़ों से अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं के भारत का प्रदर्शन इंग्लैंड की जमीन पर कितना ख़राब रहा हैं। भारत ने यहां अपनी पहली टेस्ट सीरीज साल 1971 में अजित वाडेकर की कप्तानी में जीती थी। तब भारत ने इंग्लैंड को 1-0 से हराया था। वहीं इसके 15 साल बाद 1986 में भारत ने दिग्गज कप्तान कपिल देव की कप्तानी में इंग्लैंड को 2-0 से हराया था। इसके बाद भारत को अपनी अगली सीरीज जीतने के लिए 21 साल तक इंतज़ार करना पड़ा। साल 2007 में सचिन, गांगुली, लक्ष्मण, कुंबले जैसे दिग्गजों से लैश राहुल द्रविड़ की कप्तानी वाली टीम ने इंग्लैंड को 1-0 से हराया था।