
Haris Rauf Fight Video: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में आयोजित हो रहे आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी टूट चुके हैं। दुनिया भर में उनकी जमकर आलोचना हो रही है। पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट्स तो उनकी धज्जियां उड़ा ही रहे हैं, टीम के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने भी उनकी क्लास लगाई है। हालांकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को कितनी भी बड़ी आपदा आ जाए लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। ताजा मामला तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का है, जिनकों फैंस के साथ लड़ते देखा गया।
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हारिस रउफ की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह अपनी वाइफ मुनजा मसूद के साथ वॉक करते हुए देखे जा सकते हैं। फिर अचानक वह अपनी वाइफ का हाथ छुड़ाकर भागने लगते हैं। मुनजा उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं लेकिन वह उन्हें धक्का देते हैं और चप्पल छोड़ दौड़ जाते हैं। वीडियो में एक फैन की बात उन्हें बुरी लग जाती है, जिसके वह मारने के लिए दौड़ जाते हैं।
हारिस को कहते हुए सुना जा रहा है कि, 'इंडिया से होगा.' जवाब में कहा जाता है- नहीं, मैं पाकिस्तान से हूं. इसके बाद हारिस उसे मारने दौड़ जाते हैं लेकिन कुछ अन्य फैंस उन्हें मारपीट करने से रोक देते हैं। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप में शर्मनाक हार के बाद टीम पाकिस्तान वापस नहीं जाएगी। खबर है कि वे छुट्टियां मनाने के लिए लंदन रवाना होंगे।
Updated on:
18 Jun 2024 06:34 pm
Published on:
18 Jun 2024 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
