
David Warner Australia vs Pakistan, 3rd Test: वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुक़ाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जा रहा है। यह ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का आखिरी मुक़ाबला है। ऐसे में वॉर्नर जब इस मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरे तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने उन्हें सम्मान दिया।
पहली परी में ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान पैट कमिंस की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान को 313 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद कंगारू टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी। जैसे ही वॉर्नर मैदान में आए पाकिस्तानी खिलाड़ी उनके दोनों तरफ लाइन से खड़े हो गए और गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पाक खिलाड़ियों के इस सम्मान से वॉर्नर भावुक हो गए। इस दौरान पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने उनकी पीठ भी थप थापाई।
बता दें पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 77.1 ओवर में 313 रन बनाकर सिमट गई। पाकिस्तान की टीम एक समय 96 रन पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। यहां से मोहम्मद रिजवान और आमिर जमाल ने बेहतरीन पारियां खेलीं। रिजवान ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो सिक्स और 10 चौके लगाए। वहीं नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले आमिर जमाल ने 97 गेंद पर 82 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने नौ चौके और चार सिक्स लगाए। जमाल ने 10वें विकेट के लिए मीर हमजा के साथ 86 रन की साझेदारी की।
इन दोनों के अलावा आगा सलमान ने अर्धशतकीय पारी खेली। सलमान ने 67 गेंद पर 53 रन बनाए। बाबर आजम एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। बाबर ने 40 गेंद पर 26 रन बनाए। बाकी अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का अंकड़ा भी नहीं छू पाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 61 रन देकर पांच विकेट लिए। उनके अलावा मिचेल स्टार्क ने दो, मिचेल मार्श, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड ने एक - एक विकेट झटके।
Updated on:
03 Jan 2024 01:00 pm
Published on:
03 Jan 2024 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
