5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PAK vs SL: पाकिस्तान ने श्रीलंका को दिया 253 रनों का लक्ष्य, मोहम्मद रिजवान ने ठोके 86 रन

पाकिस्तान की टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत श्रीलंका के सामने 252 रन का लक्ष्य है। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 86 रन मोहम्मद रिजवान ने बनाए। अब्दुल्लाह शफीक ने 52 रन की पारी खेली। इफ्तिखार ने 47 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए पाथिराना ने तीन और मदुशन ने दो विकेट लिए। तीक्ष्णा और वेलालगे को एक-एक विकेट मिला।

2 min read
Google source verification
mohammad_rizwan.png

Pakistan Vs Sri Lanka Asia Cup 2023: एशिया कप के सुपर-4 राउंड का पांचवा मुक़ाबला मेजबान पाकिस्तान और गत चैम्पियन श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे बारिश से वधित इस मैच में पाकिस्तान ने विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक के अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका को 253 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। श्रीलंका को यह लक्ष्य मात्र 43 ओवर में हासिल करना होगा।

इस मैच में रुक -रुक कर बार बार हो रही बारिश के चलते ओवर में कटौती की गई। डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच 50 से घटाकर पहले 45 और फिर 42 ओवर का कर दिया गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में सात विकेट खोकर 252 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 73 गेंद पर दो सिक्स और 6 चौके की मदद से नाबाद 86 और शफीक ने 69 गेंद पर दो सिक्स और तीन चौके की मदद से 52 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा इफ्तिखार अहमद ने 40 गेंद पर 47 रनों का यीग्दान दिया। श्रीलंका के लिए पाथिराना ने तीन और मदुशन ने दो विकेट लिए। तीक्ष्णा और वेलालगे को एक-एक विकेट मिला।

श्रीलंका ने आखिरी बार पाकिस्तान से 7 साल पहले 2015 में वनडे मुक़ाबला जीता था। इसके बाद से दोनों टीम 8 बार आमने सामने आई हैं और हर बार पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया है। आखिरी बाद दोनों टीमों ने अक्टूबर 2019 में वनडे मैच खेला था। भारत और पाकिस्तान मुक़ाबले की तरह इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर बारिश फिर होती है और मैच पूरा नहीं हो पाता तो दोनों टीमों को एक एक अंक दे दिया जाएगा। ऐसे में श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों के तीन -तीन अंक हो जाएंगे। लेकिन नेट रनरेट के आधार पर श्रीलंका फ़ाइनल में जगह बना लेगा। श्रीलंका का नेट रनरेट -0.200 है। वहीं पाकिस्तान का नेट रनरेट -1.892 है। दोनों के अभी दो - दो अंक हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग