हाफिज और सोहिल का शतक -
पाकिस्तन ने पहली पारी में मोहम्मद हाफिज (126) और हरिस सोहिल (110) के शानदार शतक के दम पर 482 रन बनाए। इन दोनों के अलावा असद शफीक़ ने शानदार अर्धशतक लगा 80 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पीटर सिड्डल ने तीन नैथन ल्योन ने दो और जॉन हॉलैंड, मार्नस लबूसचग्ने और मिचेल स्टार्क ने एक-एक विकेट लिए। विशाल लक्ष्य के आगे अपनी पहली पारी खेलने उतरी आस्ट्रेलिया को उस्मान ख्वाजा (85) और एरॉन फिंच (62) की सलामी जोड़ी ने शतकीय शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी की, लेकिन इसके बाद अपना पदार्पण मैच खेल रहे ऑफ स्पिनर बिलाल आसिफ ने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को नेस्तेनाबूद करते हुए अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। आसिफ ने छह विकेट अपने नाम किए तो मोहम्मद अब्बास ने चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। फिंच और ख्वाजा के अलावा मिशेल मार्श (12) और पीटर सीडल (10) ही दहाई के आंकड़े को छू सके।